{"_id":"64ef9bec8c8e1040f003c586","slug":"settlement-of-1200-acps-of-teachers-pending-for-many-years-90-remaining-now-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-227248-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कई साल से लंंबित शिक्षकों की 1200 एसीपी का निपटारा, अभी 90 शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कई साल से लंंबित शिक्षकों की 1200 एसीपी का निपटारा, अभी 90 शेष
विज्ञापन
सेकेंडरी निदेशक से की हसला प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। पिछले कई साल से लंबित शिक्षकों के 1200 एसीपी (अश्याॅर्ड कैरियर प्रोग्राम) केसों का विभाग की तरफ से निपटारा किया गया, जबकि अभी 90 एसीपी के मामले शेष हैं। विभाग का कहना है कि इन केसों को भी जल्द से जल्द निपटाया जाएगा।
यह जानकारी शिक्षा निदेशक अंशज सिंह ने हरियाणा स्कूल लेक्चर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को दी। हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी समेत अन्य मांगे रखी। गौर हो कि एसीपी को लेकर शिक्षकों को बार बार मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस मामले में हसला ने कई बार जोरदार तरीके से यह मांग उठाई थी और समय पर एसीपी मिलने की तरफदारी की थी। बैठक में बताया कि माॅडल संस्कृति स्कूल के लिए चयनित सभी विषयों के पीजीटी की सूची जारी कर दी है। हिंदी विषय की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। इस दौरान राज्य उप महासचिव रमेश, राज्य वित्त सचिव पवन मोर, पानीपत जिला प्रधान अजेंद्र कुंडू, पंचकूला जिला प्रधान सुनील वर्मा, महासचिव सुनील कुमार, विजयपाल विद्रोही, अजीत चंदेलिया मौजूद रहे।
ये मांगें भी रखी
बैठक में पीजीटी के कुल उपलब्ध कंफर्म पदों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि कंफर्मेशन सूची जारी कर दी है। अब एसोसिएशन की ओर से पीजीटी के कंफर्म पदों की संख्या को बढ़वाने के प्रयास होंगे। वरिष्ठता सूची 2019 से संबंधित दी गई आपत्तियों को दूर करने के लिए जल्द से जल्द कमेटी गठित करने की मांग की गई।