{"_id":"6079f9bb8ebc3e5918522b43","slug":"servant-will-solve-the-case-several-hours-interrogation-with-her-chandigarh-news-pkl410604331","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी सुलझेगी हत्या की गुत्थी : नौकर सुलझाएगा केस, कई घंटे तक हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी सुलझेगी हत्या की गुत्थी : नौकर सुलझाएगा केस, कई घंटे तक हुई पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर 10 निवासी मारुति पार्ट्स के कारोबारी अमृत सिंह थापर की मौत की गुत्थी अब सुलझ सकती है। शुक्रवार को पुलिस ने कोठी में काम करने वाले संदिग्ध नौकर लवकुश का हरियाणा के मधुबन फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) में लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया। करीब पांच घंटे तक चले टेस्ट में लवकुश से कई सवाल पूछे गए। इनमें ज्यादातर सवालों के उसने जवाब दिए हैं। अब अगले सप्ताह टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस केस से पर्दा उठा सकती है।
मारुति के स्पेयर पार्ट बनाने वाले शहर के बड़े कारोबारी अमृत सिंह थापर (72) का 2 अगस्त 2020 को घर के शौचालय में फंदे से लटका शव मिला था। कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या की है, लेकिन न सुसाइड नोट मिला और न कोई कारण पता चला। अमृत के बेटे ने हत्या का शक जताया। घर में अमृत सिंह थापर के साथ हमेशा एक रहने वाला अटेंडेंट लवकुश गायब था। कुछ दिन बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो वह बोला, किसी के कहने पर उसने कत्ल किया है। लेकिन बाद में कहा कि पुलिस के डर से झूठ बोल रहा था। वह बार बार अपने बयान बदल रहा था। इससे पुलिस का शक गहराता गया।
दो बार पोस्टमार्टम, फिर भी नहीं सुलझी गुत्थी
पुलिस शुरुआती जांच में इसे हत्या मानकर चल रही थी, लेकिन अमृत सिंह थापर का जीएमएसएच 16 में पोस्टमार्टम करवाया गया तो रिपोर्ट में हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या की बात ही आई। घरवालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया। इसके बाद शव का दोबारा पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया। इस रिपोर्ट में उनकी मौत गला दबने की वजह से बताई गई। लेकिन पुलिस की जांच यहीं नहीं रुकी और बार बार बयान बदल रहे नौकर लवकुश का लाई डिटेक्टर करवाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग
अमृत के बेटे देविंदर सिंह ने डीजीपी को शिकायत भी दी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई सही दिशा में नहीं जा रही है। लवकुश के बयान के बाद भी पुलिस ने अभी तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। आरोप लगाया कि नौकर ने ही उनके पिता की हत्या की थी। इसलिए इस केस में एफआईआर दर्ज कर सही ढंग से जांच होनी चाहिए।
यह था मामला
अमृत सिंह थापर परिवार के साथ नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में रह रहे थे। उनका छोटा बेटा अमेरिका और बड़ा बेटा चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में रहता है। उनका दिल्ली और मोहाली में मारुति पार्ट्स का कारोबार है। वह सेक्टर-10 स्थित मकान नंबर 545 में बड़े बेटे देविंदर थापर के घर आए थे। 2 अगस्त 2020 की सुबह अमृत सिंह शौचालय में पंखे से लटके मिले। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।