फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior IPS Harpreet Singh Sidhu appointed as Additional Director General of Indo-Tibetan Border Police

ITBP: सीनियर IPS हरप्रीत सिद्धू बने आईटीबीपी के एडीजीपी, केंद्र सरकार ने दिए तुरंत रिलीव करने के आदेश

Fri, 21 Oct 2022 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 10:11 AM IST
सार

सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान हरप्रीत सिंह सिद्धू ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया। साल 2017 में कैप्टन सरकार उन्हें वापस ले आई और नशे के खिलाफ गठित टॉस्क फोर्स का प्र्रमुख बनाया।

विज्ञापन
Senior IPS Harpreet Singh Sidhu appointed as Additional Director General of Indo-Tibetan Border Police
हरप्रीत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्र सरकार ने पंजाब एसटीएफ के एडीजीपी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) नियुक्त किया है। वह पहले भी डेपुटेशन पर काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया। साल 2017 में कैप्टन सरकार उन्हें वापस ले आई और नशे के खिलाफ गठित टॉस्क फोर्स का प्रमुख बनाया। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया।
विज्ञापन


आप सरकार के गठन के बाद उन्होंने केंद्र में डेपुटेशन पर भेजने की मांग की थी। मान सरकार ने उनकी फाइल केंद्र को भेज दी थी। अब केंद्र सरकार ने फाइल क्लियर करके उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस पद पर चार साल रहेंगे। मान सरकार ने भी उन्हें रिलीव करने की तैयार कर ली है।  पंजाब के मौजूदा डीजीपी गौरव यादव के बैचमेट रह चुके हैं। इस समय उनके पास एडीजीपी एसटीएफ साथ ही एडीजीपी जेल का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed