{"_id":"661c498569a4a91bb7038c06","slug":"senior-ias-d-suresh-has-now-written-a-letter-to-the-election-commission-against-dgp-kapoor-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-398573-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वरिष्ठ आईएएस डी सुरेश ने अब डीजीपी कपूर के खिलाफ चुनाव आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वरिष्ठ आईएएस डी सुरेश ने अब डीजीपी कपूर के खिलाफ चुनाव आयोग को लिखा पत्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डी सुरेश ने एंटी कप्शन ब्यूरो (एसीबी) और पूर्व एसीबी चीफ व मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसीबी और कपूर के खिलाफ डी सुरेश पहले ही हरियाणा के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। अब आईएएस अधिकारी नए सिरे से चुनाव आयोग से कपूर की शिकायत की है। चेन्नई में चुनाव ड्यूटी पर गए डी सुरेश ने इस पत्र में डीजीपी समेत उनकी टीम और एसीबी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पत्र में डी सुरेश ने एसीबी के अधिकारियों को अहंकारी और गैर पेशेवर बताया है। उनका आरोप है कि एसीबी के अधिकारी अवैधता और आपराधिकता में लिप्त हैं। उनका आरोप है कि डीजीपी कपूर अपने पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनावी ड्यूटी पर हैं और एसीबी के प्रमुख अमिताभ ढिल्लो ने सरकार को एक अवैध प्रस्ताव बनाकर भेजा है, ताकि उन पर और उनके दो पूर्व सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके।
डी सुरेश का कहना है कि एसीबी ऐसा करके चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उनके संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में बाधा बन रहा है और यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। डी सुरेश का आरोप है कि शत्रुजीत कपूर हमेशा से सरकार को गुमराह करते रहे हैं। आईएएस अधिकारी ने पूर्व आईजी विजिलेंस गुरुग्राम सुभाष यादव को पदोन्नति और पोस्टिंग देने पर भी सवाल उठाएं हैं।