फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior Congress Leader Sunil Jakhar Tweets Drama is the new political currency in Punjab

सुनील जाखड़ का तंज: पंजाब में ड्रामा नई राजनीतिक मुद्रा, बिक्री ज्यादा पर विश्वसनीयता कम

Sun, 28 Nov 2021 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से हटाए जाने के बाद से सुनील जाखड़ गाहे बगाहे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आमतौर पर उनके निशाने पर नवजोत सिद्धू ही होते हैं।

विज्ञापन
Senior Congress Leader Sunil Jakhar Tweets Drama is the new political currency in Punjab
सुनील जाखड़। - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ नाराज हैं। इस बार उन्होंने पंजाब में सियासी ड्रामे पर तंज कसा है। एक ट्वीट कर जाखड़ ने कहा कि पंजाब में, 'ड्रामा' नई राजनीतिक मुद्रा है। यह क्रिप्टो मुद्रा की तरह है, बिकती तो बहुत है, लेकिन विश्वसनीयता में कम है। उनका ये ट्वीट पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर तंज माना जा रहा है। 

विज्ञापन


इससे पहले सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा लगाए गए आरोपों का कुछ अलग ही अंदाज में जवाब दे रहे हैं। सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख के रूप में जाखड़ के नेतृत्व पर कटाक्ष किया था कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान जाखड़ ने बेअदबी और नशे के कारोबार संबंधी मुद्दों को नहीं उठाया और अब ट्वीट डालने में व्यस्त हैं। इस पर शुक्रवार को जाखड़ ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इतना ही लिखा- बुत हम को कहे काफिर, अल्लाह की मर्जी है सूरज में लगे धब्बा, फितरत के करिश्मे हैं। ...बरकत जो नहीं होती, नीयत की खराबी है। 
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश के एडवोकेट जनरल देओल को हटाए जाने के फैसले पर सुनील जाखड़ ने सवाल उठाए थे। उन्होंने मौजूदा प्रधान नवजोत सिद्धू के दबाव में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इस फैसले को न सिर्फ गलत ठहराया है, बल्कि यह भी कहा कि कथित ‘कंप्रोमाइज्ड’ अफसर को हटाने के बाद असली ‘कंप्रोमाइज्ड सीएम’ का चेहरा बेनकाब हो गया है। जाखड़ ने ट्वीट किया था कि पंजाब में किसकी सरकार चल रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू की केदारनाथ यात्रा पर भी सुनील जाखड़ ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि उत्तरांखड पहुंचकर मुख्यमंत्री चन्नी ने सियासी धार्मिक यात्रा की है। सभी को यात्रा पर जाने का हक है, लेकिन सबकी अपनी-अपनी श्रद्धा और मंशा होती है। मुख्यमंत्री चन्नी ने उत्तराखंड पहुंचकर अपने राजसी देवता (हरीश रावत) को मनाने की कोशिश की है। अब देखना है कि उनकी यह यात्रा कितनी सफल रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed