फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior citizen, who pleads to stay at Old Age Home, owns millions

अपने को बताया बेसहारा...फ्री में रहने की लगाई गुहार, कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 22 Sep 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
senior citizen, who pleads to stay at Old Age Home, owns millions
सांकेतिक तस्वीर

एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने को बेसहारा बताता रहा । वो प्रशासन ने फ्री में ओल्ड एज होम में रहने की गुहार भी लगाई। लेकिन कोर्ट में उसके बारे में जो खुलासा हुआ उसके बाद सभी चौंक गए। 

विज्ञापन


खुद को बेसहारा बता सरकारी खर्च पर ओल्ड एज होम में सहारा देने की अपील करने वाला 79 वर्षीय सीनियर सिटीजन लाखों का मालिक है। उसका बेटा कनाडा में रहता है। यूटी प्रशासन की ओर से यह जानकारी सीनियर सिटीजन द्वारा दाखिल की गई याचिका के आधार पर दी है। हाईकोर्ट ने यह जानकारी मिलने के बाद याची को आगे रहने के लिए भुगतान करने और अब तक जितने समय रुके, उस लंबित राशि का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए पंजाब बिजली विभाग में फोरमैन रहे होशियारपुर के मूल निवासी सीनियर सिटीजन ने कहा था कि सेक्टर 15 के ओल्ड एज होम से उसे सर्दियों से ठीक पहले निकाल दिया गया। अब उसके पास सिर ढकने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। ऐसे में यूटी प्रशासन को उसके रहने की उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाने के आदेश दिए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को आदेश दिए थे कि याची को ओल्ड एज होम में सरकारी खर्च पर रखा जाए। इस आदेश के तहत दिसंबर से वह वहीं रह रहा था। इसी बीच यूटी प्रशासन की ओर से याची के बैंक खाते की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि सिनियर सिटीजन के खाते में 29 लाख रुपये मौजूद हैं और उसे 17 हजार रुपये मासिक  पेंशन भी मिलती है। यूटी प्रशासन ने कहा कि इतना सब होने के बावजूद याची सरकारी खर्च पर रहना चाहता है।


गुस्सैल स्वभाव के चलते निकाला गया
 साथ ही यह भी बताया गया कि गुस्सैल स्वभाव के कारण याची को सेक्टर 15 के ओल्ड एज होम से निकाला गया था। हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए याची को दिसंबर से अब तक ओल्ड एज होम में रहने के लिए तय राशि का भुगतान करने तथा भविष्य में ओल्ड एज होम में रहने के लिए तय फीस का भुगतान करने तथा नियमों के अनुरूप वहां रहने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed