फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior assistant also imprisoned in CCTV taking bribe, sent to jail

सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते सीसीटीवी में भी कैद, भेजा जेल

Fri, 20 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant also imprisoned in CCTV taking bribe, sent to jail
चंडीगढ़। दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) का सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह अपने दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। उस पर सीबीआई की चार दिन से नजर थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की है। बता दें कि शमशेर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने उसे वीरवार को विशेष अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी शमशेर सिंह मनीमाजरा स्थित मॉडर्न कांप्लेक्स में एक घर के ट्रांसफर के लिए पैसे मांग रहा था। शिकायतकर्ता को सीएचबी से एनओसी मिल गई थी। अब उनको ट्रांसफर लेटर चाहिए था। आरोपी ने एक महीने से शिकायतकर्ता की फाइल रोक रखी थी। शिकायतकर्ता लगातार सीएचबी दफ्तर के चक्कर काट रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सीबीआई को शिकायत दे दी। सीबीआई ने बुधवार दोपहर ढाई बजे सीएचबी कार्यालय में ट्रैप लगाकर आरोपी को उसके दफ्तर में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी को दफ्तर से लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed