फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seminars will be organized for suggestions on the resolution paper

Chandigarh News: संकल्प पत्र पर सुझाव के लिए आयोजित होंगी संगोष्ठियां

Thu, 29 Feb 2024 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Seminars will be organized for suggestions on the resolution paper
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्टी लोगों के सुझाव के आधार पर संकल्प पत्र तैयार कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य जनता के सपनों के अनुरूप शक्तिशाली और विकसित भारत का निर्माण करना है। इसलिए पार्टी भाजपा का संकल्प पत्र जनता के सुझावों के अनुरूप ही तैयार करेगी।
सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में लोगों के सुझाव लेने के लिए हरियाणा भाजपा के प्रकोष्ठ और विभाग मिलकर जिला स्तर व विधानसभा पर संगोष्ठियों और सभाओं का आयोजन करेंगे। पार्टी ने इस अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए पूर्व विधायक एवं पूर्व महामंत्री पवन सैनी को प्रकोष्ठों और विभागों का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पवन सैनी ने बताया कि लोगों के सुझाव के लिए हरियाणा की दसों लोकसभा सीट के लिए दस वैन रवाना की जाएंगी। ये वीडिया वैन लोकसभाओं में जाकर पीएम मोदी की 10 साल की उपलब्धियों को बताएगी ही, साथ ही लोगों का सुझाव भी लेगी। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, केंद्र से देश भर में 125 स्थानों पर वरिष्ठ नेता लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे और जनता से सुझाव मांगेंगे। हरियाणा में भी दो केंद्रीय मंत्री जनता के बीच आएंगे और लोगों की राय लेंगे। लोगों के सुझाव लेने के लिए पार्टी जिला स्तर पर कार्यशालाएं भी कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र के विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष संकल्प पत्र के प्रमुख विधानसभाओं पर जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में लोगों के सुझाव लेने के लिए पेटियों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed