{"_id":"61edc3f2425af9682b714814","slug":"semester-examinations-in-pu-start-from-today-students-will-get-question-paper-20-minutes-before-chandigarh-news-pkl4401062138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में सेमेस्टर परीक्षाएं आज से शुरू, 20 मिनट पहले विद्यार्थियों को मिलेगा प्रश्न-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में सेमेस्टर परीक्षाएं आज से शुरू, 20 मिनट पहले विद्यार्थियों को मिलेगा प्रश्न-पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में ढाई लाख के करीब विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षाओं का आगाज सोमवार से हो रहा है। पीयू की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर ढाई बजे तक और दूसरी पाली दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में 20 मिनट पहले ही पीयू की परीक्षा वेबसाइट पर प्रश्न पत्र मिल जाएगा।
विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। विषय विभाग विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं उपलब्ध करवाएंगे। इसलिए विद्यार्थी जहां भी परीक्षा देने बैठें, वहां इंटरनेट की व्यवस्था पहले ही कर लें। जिससे परीक्षा के समय उन्हें कोई परेशानी न हो। क्योंकि परीक्षा खत्म होने के बाद 60 मिनट के अंदर विद्यार्थियों को उत्तर-पुस्तिका पीयू के परीक्षा पोर्टल http://online.puexam.in/ पर अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मेल के जरिए भी अपनी उत्तर-पुस्तिका की सॉफ्ट कॉपी को सुरक्षित रखना होगा। वहीं, छह महीने तक भौतिक उत्तर पुस्तिकाओं को भी अपने पास संभाल कर रखना होगा।
पीयू की उत्तर-पुस्तिका पर ही देनी होगी परीक्षा
पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्नातक और परास्नातक कोर्सेज के लिए उत्तरपुस्तिका वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उसी उत्तर पुस्तिका को ए-4 साइज में प्रिंट करवाकर परीक्षा देनी होगी। उत्तर पुस्तिका के सिर्फ एक ही साइड में विद्यार्थी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। शहर में ही रहने वाले विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाएं पीयू मार्केट से भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे करनी होगी उत्तर-पुस्तिका जमा
परीक्षा के बाद उत्तर-पुस्तिका जमा करने की पूरी प्रक्रिया की डेमो वीडियो पीयू ने वेबसाइट पर अपलोड की है। विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका की कॉपी को स्कैन कर उसकी पीडीएफ बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। पीडीएफ का साइज 25 एमबी से कम होना चाहिए, अन्यथा वह अपलोड नहीं होगी। पीडीएफ बनाने के लिए किसी भी मुफ्त एप का इस्तेमाल विद्यार्थी कर सकते हैं। वहीं, अगर पीडीएफ का साइज भी बड़ा हो रहा है तो उसे मोबाइल एप की मदद से कम करना होगा। अगर विद्यार्थियों के पास घर में स्कैनर हैं तो वे उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।