{"_id":"677eeb363a34a482120bafb2","slug":"security-will-be-strengthened-ut-police-gets-86-new-recruit-constables-chandigarh-news-c-16-pkl1049-604173-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुरक्षा होगी और मजबूत, यूटी पुलिस को मिले 86 नए रिक्रूट कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुरक्षा होगी और मजबूत, यूटी पुलिस को मिले 86 नए रिक्रूट कांस्टेबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी पुलिस को नए 86 रिक्रूट कांस्टेबल (48 पुरुष और 38 महिला) मिल गए हैं। इन जवानों की पासिंग आउट परेड रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर पीएपी जालंधर में आयोजित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि मनदीप सिंह, पीपीएस, कमांडेंट और आरटीसी/पीएपी थे। उन्होंने रिक्रूट टुकड़ियों से सलामी ली। इसके अलावा, इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी, चीफ ड्रिल इंस्ट्रक्टर, यूटी चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। रिक्रूट महिला कांस्टेबल सोनिया ने ऑलराउंड प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के समापन के बाद बैंड प्रदर्शन, हथियार संचालन शो, टैटू शो, मास पीटी और भंगड़ा प्रस्तुत किए गए।
इन रिक्रूट कांस्टेबलों की प्रशिक्षण रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि इन रिक्रूट कांस्टेबलों को प्रशिक्षण के सभी क्षेत्रों यानी इनडोर और आउटडोर गतिविधियों में पर्याप्त अनुभव प्रदान किया गया है। इन्हें आपराधिक कानून विशेष रूप से तीन नए आपराधिक कानून-2023 (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए), साइबर अपराध, बैंक धोखाधड़ी, लिंग संवेदीकरण, यातायात नियम और विनियम, वीआईपी सुरक्षा, मानवाधिकार आदि के बारे में जानकारी दी गई है। इन्हें भीड़ नियंत्रण, हथियार संचालन, योग, पीटी और परेड का भी प्रशिक्षण दिया गया है। मंदीप सिंह पीपीएस कमांडेंट ने इन रिक्रूटों द्वारा उनके प्रशिक्षण के दौरान की गई कड़ी मेहनत की सराहना की।
इन कांस्टेबल ने मारा मैदान
कांस्टेबल ज्योति आउटडोर में प्रथम, कांस्टेबल प्रीति इनडोर में प्रथम, सुखदीप सिंह शूटिंग परेड में प्रथम, कमांडर महिला रिक्रूट कांस्टेबल सिख सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता घोषित की गई। सभी विजेताओं को कमांडेंट द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद