फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security of Ram Rahim increased in Rohtak Jail

जेल में बढ़ाई गई राम रहीम की सुरक्षा, ये है कारण

Mon, 04 Sep 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Mon, 04 Sep 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Security of Ram Rahim increased in Rohtak Jail
Ram Rahim - फोटो : File Photo
अंबाला जेल में डेरा अनुयायी के फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद सुनारिया जेल प्रशासन के होश उड़ गए हैं। सुनारिया जेल में बंद गुरमीत की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन पहले से ज्यादा अलर्ट हो गया है। अंबाला जेल की घटना होने के  बाद सुनारिया जेल में बंद कैदियों में से बाबा के अनुयायियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है। ताकि उन्हें अलग से कड़ी निगरानी में रख सके। इसके अलावा राम रहीम की सुरक्षा में भारी फेरबदल किया गया है। 24 घंटे राम रहीम पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल सुनारिया जेल में करीब डेढ़ हजार कैदी और बंदी बंद हैं। इनमें कई हिस्ट्रीशीटर के अलावा विभिन्न मामलों में विचाराधीन बंदी शामिल हैं। अंबाला जेल के बाथरूम में डेरा प्रमुख के अनुयायी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद सुनारिया जेल में गुप्त तरीके से बाबा के अनुयायियों की तलाश की जा रही है। जेल प्रशासन का खुफिया तंत्र सभी कैदियों में से राम रहीम के अनुयायियों को चिन्हित कर रहा है।
विज्ञापन


जिन कैदियों पर जेल प्रशासन को राम रहीम का अनुयायी होने का शक है संबंधित थाने से उनके परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही ऐसे अनुयायियों के नाम की सूची तैयार कर इन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों सामने आया था कि जेल के कुछ कर्मचारी और कैदी बाबा के अनुयायी हैं। जेल में बंद कुछ महिला बंदियों ने तो बाबा से मिलने तक की गुहार लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Security of Ram Rahim increased in Rohtak Jail
Ram Rahim - फोटो : File Photo
अब 24 घंटे कड़ी निगरानी में होगा राम रहीम 
अभी तक सुनारिया जेल में विशेष सुरक्षा में रखे गये राम रहीम पर अब 24 घंटे कड़ी निगरानी होगी। जेल उच्च अधिकारियों ने बाबा की बैरक के बाहर डेरा जमा लिया है। जेल में बंद अन्य कैदियों को राम रहीम के बैरक की तरफ आने से रोकने के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू कर दिया गया है।

बैरक में कैदियों की गिनती होने के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बैरक के अंदर से किसी भी तरह के संदिग्ध सामान को हटा दिया गया है। साथ ही बाबा पर हर घड़ी नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

इसके अलावा जेल में बाबा द्वारा की जा रही एक एक गतिविधि की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। बीते शनिवार को ही जेल डीजीपी केपी सिंह ने जेल का दौरा कर अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े दिशानिर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed