फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security, fee waivers, flood relief funds and campus facilities were discussed.

Chandigarh News: सुरक्षा, फीस छूट, फ्लड रिलीफ फंड और कैंपस सुविधाओं पर हुई चर्चा

Fri, 15 May 2026 10:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Security, fee waivers, flood relief funds and campus facilities were discussed.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पुटा) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पुटा अध्यक्ष डॉ. अमरजीत सिंह नौरा और डॉ. मृत्युंजय ने की। इस दौरान पिछले आठ महीनों में किए गए कार्यों की जानकारी शिक्षकों के साथ साझा की गई।
विज्ञापन

बैठक में रिटायरमेंट की उम्र, पेंशन योजना, शिक्षकों की प्रमोशन, रिसर्च और कंस्ट्रक्शन ऑफिस से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। कुछ मुद्दों को लेकर शिक्षकों के बीच हल्की बहस भी देखने को मिली। एक महिला शिक्षक ने यूनिवर्सिटी कैंपस में हो रही गैर-अकादमिक गतिविधियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल और गोल्डन जुबली कार्यक्रमों में आयोजित कुछ आयोजनों पर आपत्ति जताई। साथ ही साइन बोर्ड पर पंजाबी भाषा का इस्तेमाल न होने और कैंपस में बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान जुटाए गए करीब 51 लाख रुपये के फ्लड रिलीफ फंड का मुद्दा भी उठा। शिक्षकों ने कहा कि राशि के उपयोग का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए। कैंपस सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। एक प्रोफेसर ने घर में चोरी की कोशिश और मंदिर-गुरुद्वारे के पास कूड़े के ढेर की समस्या उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर स्कूल में शिक्षकों के बच्चों को फीस में केवल 25 प्रतिशत छूट दिए जाने पर भी सवाल उठे। गेस्ट फैकल्टी की समय पर नियुक्ति, आर्ट ब्लॉक को एयर कंडीशंड बनाने और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अंत में पुटा पदाधिकारियों ने सभी मांगों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed