फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector 32 hospital accused in molestation case on one day remand

छेड़छाड़ मामले में सेक्टर 32 हॉस्टिपल का आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Tue, 06 Jul 2021 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sector 32 hospital accused in molestation case on one day remand
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमडी की पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले के आरोपी ओटी टेक्नीशियन कमलेश्वर ने मंगलवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ के बाद पुलिस बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह पहले महिला डॉक्टर ने अस्पताल के ही ओटी टेक्नीशियन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने बीते 28 जून को आरोपी के खिलाफ सेक्टर 34 थाने में आईपीसी की धारा 506 और 354 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने आरोपी को निलंबित कर दिया था। मामले में कार्रवाई न होने पर जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को अस्पताल में प्रदर्शन भी किया था। वहीं, जिला अदालत ने भी आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। चारों ओर से दबाव बनता देख आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed