{"_id":"58b1d4734f1c1b0953b27e55","slug":"sector-22-market-will-be-closed-soon-plan-to-make-overbridge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-22 मार्केट की पार्किंग होगी बंद, बनेगा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-22 मार्केट की पार्किंग होगी बंद, बनेगा ओवरब्रिज
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 बस अड्डे से 22 मार्केट तक बनेगा ओवरब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के तहत सेक्टर 17 बस स्टैंड के सामने सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट की पार्किंग बंद करने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत इस एरिया को ग्रीन एरिया में तबदील करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही मार्केट की पार्किंग से बस स्टैंड के लिए ओवर ब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव है। इससे पहले स्मार्ट सिटी के तहत सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने का भी प्रपोजल है।
सेक्टर-22 की पार्किंग बंद करने के प्रपोजल पर प्रशासन के वास्तुकार विभाग ने नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग से सुझाव मांगे है। जबकि नगर निगम का कहना है कि बिना मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किए इसे बंद न किया जाए। इस प्रपोजल से मार्केट के व्यापारी भी सहमत नहीं हैं। इस मुद्दे पर व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों की चीफ इंजीनियर के साथ एक बैठक हो चुकी है। अब सोमवार को व्यापारी मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया के साथ बैठक करेंगे।
प्रशासन की ओर से नगर निगम को जो प्रपोजल भेजा गया है उसके अनुसार सेक्टर-22 की पार्किंग को ग्रीन एरिया में तबदील करके यहां सिर्फ वाकिंग पाथ ही होगा। पार्किंग बस स्टैंड परिसर में दिल्ली के लिए एक्जिट वाली साइड में खाली जगह पर बनाई जाएगी। जबकि बस स्टैंड से सेक्टर 22 मार्केट तक ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है ताकि चालक बस स्टैंड की पार्किंग में वाहन खड़ा कर ओवरब्रिज से सेक्टर-22 की मार्केट में आ जाएं। इसके साथ ही पार्किंग बंद करने के बाद यहां पर ड्रापिंग सुविधा दी जाएगी। इसके तहत चालक अपने साथ आए लोगों को ग्रीन एरिया में छोड़कर आगे यू टर्न करते हुए बस स्टैंड की पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल मार्केट में आ सकें ।

सेक्टर-17 की पार्किंग बंद करने पर हुआ था विरोध प्रदर्शन
सेक्टर 22 में फड़ी बाजार
- फोटो : File Photo
प्रमुख पार्किंग है शहर की
बस स्टैंड के सामने सेक्टर 22 की मार्केट काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर प्रतिदिन हजारों लोग शापिंग करने के लिए आते हैं। इस मार्केट के सामने जो पार्किंग है, यहां पर एक समय में एक हजार तक वाहन पार्क हो सकते हैं। व्यापारियों का मानना है कि इससे उनका कारोबार प्रभावित होगा।
सेक्टर-17 की पार्किंग बंद करने पर हुआ था विरोध प्रदर्शन
पिछले साल मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन होेने के बाद साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद कर दी गई थी। इसके बाद यहां के व्यापारियों ने एक सप्ताह तक हड़ताल करके प्रदर्शन किया था। उस समय भाजपा के अपने पार्षद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन मेयर के खिलाफ हो गए थे। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि जब तक एक और मल्टीलेवल पार्किंग नहीं बन जाती तब तक यह दोनो पार्किंग बंद नहीं की जाएगी। अभी प्रतिदिन सुबह 12 बजे तक यह पार्किंग बंद रहती है उसके बाद खोल दी जाती है।