फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector 16 and 17 linking the approval of underpasses

सेक्टर-16 और 17 को जोड़ने वाले अंडरपास को मिली मंजूरी

Mon, 07 Nov 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sector 16 and 17 linking the approval of underpasses
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo

सेक्टर-17 और 16 को आपस में जोड़ने वाले अंडरपास कम सब-वे को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मंजूरी मिल गई है। इस सप्ताह अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टेंडर होते ही काम भी शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


यह अंडरपास जनमार्ग के नीचे और होटल पार्क प्लाजा के साथ खाली जगह से सेक्टर-16 में शांतिकुंज की तरफ निकलेगा। अंडरपास सेक्टर-17 और 22 को जोड़ने वाले सब-वे से बिल्कुल अलग होगा। इसका आकार और खुलापन सब-वे से बड़ा होगा।
विज्ञापन


इससे पैदल और साइकिल सवार यात्री गुजर सकेंगे। दोनों सेक्टरों में आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक में नहीं फंसना पड़ेगा। बिना ट्रैफिक शोर-शराबे के दोनों सेक्टरों में आवाजाही हो सकेगी। इस अंडरपास का डिजाइन भी काफी आकर्षक होगा। यह पहले बने सभी अंडरपास से अलग होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अंदर की दीवारों पर क्रिएटिव चीजें तैयार की जाएंगी। जिससे लोग इसके अंदर से गुजरते वक्त अच्छा महसूस करें।

सेक्टर-17 में बनेगा नो व्हीकल जोन

Sector 16 and 17 linking the approval of underpasses
साइकिल - फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर-17 में बनेगा नो व्हीकल जोन : 
प्रशासन की योजना है कि सेक्टर-17 के कुछ हिस्सों में नो व्हीकल जोन बनाए जाएं। सेक्टर-17 को पहले ही कॉमर्शियल सेक्टर के रूप में जाना जाता है। प्लाजा के पास जो पुलिस हाउस हैं उन्हें भी दूसरे सेक्टर में शिफ्ट कर यहां कन्वेंशन सेंटर बनाया जाना है।

सेक्टर-17 के आस-पास वाले सेक्टरों में ही अधिकतर ट्रैफिक को रोका जाएगा। सेक्टर-16 में अपने वाहन को पार्क कर शहरवासी अंडरपास से वॉक करते हुए सेक्टर-17 पहुंच सकेंगे।

अर्बन पार्क भी बनेगा : 
सेक्टर-17 में फुटबॉल स्टेडियम के पास शहर का पहला अर्बन पार्क भी बनाया जाएगा। इसके लिए 12 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी हो चुका है। इस पार्क में फूड कोर्ट, साइकिल ट्रैक और पैदल पाथ बनेंगे। 

साथ ही फुटबॉल स्टेडियम की मिट्टी निकालकर आसपास जमा कर लैंड स्केपिंग की जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-17 में ही बच्चों के लिए झूले और दूसरी मनोरंजन की चीजें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed