फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Secret Revealed in Seed Scam Punjab Case Inquiry

पंजाब के धान बीज घोटाला में आया नया मोड़, पीएयू ने बराड़ सीड्स को बेचा था 4 क्विंटल माल

Thu, 11 Jun 2020 10:12 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Jun 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Secret Revealed in Seed Scam Punjab Case Inquiry
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के धान बीज घोटाले को लेकर एक नया मोड़ आ गया है। इस बीज घपले में गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी बराड़ सीड्स ने पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के लाडोवाल सीड्स फॉर्म से चार क्विंटल पीआर-128 का बीज खरीदा था। बीज खरीदने के पांच बिल भी जारी किए गए है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जिस बीज की वैरायटी को बेचने का अधिकार पीएयू ने नहीं दिया, उसे बराड़ सीड्स को कैसे बेचा गया। इस मामले पर पीएयू का कोई भी अधिकारी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। उनका सिर्फ इतना कहना है कि जिसने बीज खरीदा है, वह बताए कि आखिरकार बीज कैसे खरीदा।
विज्ञापन


चीफ एग्रीकल्चर अफसर लुधियाना डॉक्टर नरिंदर पाल सिंह वैनीपाल ने बताया कि बीज घपले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी बराड़ सीड्स लुधियाना के मालिक से पांच बिल बरामद हुए है। यह बिल चार मई 2020 के हैं, इन बिल में बराड़ सीड्स की तरफ से पीएयू के लाडोवाल सीड्स फॉर्म हाउस से चार क्विंटल बीज खरीदा दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रति किलो 70 रुपये के हिसाब से बिल में बेचा दिखाया गया है। इन बिल को आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में भी दिखाया गया है। इस नए खुलासे के बाद शक की सुई पीएयू की तरफ से जाने लगी है। आखिरकार जो बीज आम किसानों तक नहीं पहुंचा, उस बीज को कैसे पीएयू ने बराड़ सीड्स को बेच दिया।

हालांकि बिलों की सत्यता अभी जांच का विषय है। अगर यह सच निकला तो इसमें पीएयू के कुछ अफसर लपेटे में आ सकते है। यहां बता दे कि बराड़ सीड्स का मालिक हरविंदर सिंह उर्फ काका है, जिसके पिता पहले पीएयू में डॉयरेक्टर सीड्स के पद पर तैनात रह चुके है।


मामले में पीएयू डॉयरेक्टर सीड्स तरसेम ढिल्लों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते है। जिसने बीज खरीदने के बिल पेश किए है, वहीं बताएगा कि आखिरकार बीज कैसे खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed