फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second wave of corona intensified due to negligence in Haryana

अलर्ट : हरियाणा में लापरवाही की वजह से तेज हुई कोरोना की दूसरी लहर, गुरुग्राम में कहर

Sun, 18 Apr 2021 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 03:07 AM IST
सार

  • बंदिशें हटने के बाद महामारी को गंभीरता से न लेना पड़ा भारी, लगातार नाजुक हो रहे हालात
  • गुरुग्राम के हालात चिंताजनक, फरीदाबाद, हिसार, करनाल में अभी तक सबसे अधिक केस

विज्ञापन
Second wave of corona intensified due to negligence in Haryana
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर तेज होने का सबसे बड़ा कारण हर स्तर पर हुई लापरवाही है। पहली लहर के कमजोर पड़ने के बाद बंदिशें हटने पर हर कोई बेफिक्र हो गया। सबको लगा कि महामारी से जंग जीत ली है। लेकिन, जमीनी स्तर पर यह किसी ने नहीं भांपा कि संक्रमण अंदर ही अंदर अपने पांव मजबूती से पसार रहा है।

विज्ञापन


कोरोना की बंदिशें हटने के बाद मास्क न पहनना, दो गज की दूरी न रखना व सैनिटाइजेशन में लापरवाही बरतना भारी पड़ा। यही कारण है कि अब दिन ब दिन हालात नाजुक हो रहे हैं। गुरुग्राम की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। उसके बाद सबसे ज्यादा मामले फरीदाबाद, हिसार व करनाल जिलों में हैं। यह सब जिले दूसरी लहर में भी हॉटस्पॉट बने हुए हैं।
विज्ञापन


 कोरोना की धार थोड़ी कुंद पड़ने पर राजनीतिक हों या अन्य तरह के जलसे, खूब भीड़-भाड़ के साथ हुए। वर्तमान में प्रतिदिन 43 हजार लोगों की कोविड जांच की जा रही है। जबकि बीते महीने 20 हजार के भीतर व उसके आसपास तक सिमट कर रह गई थी। कांटैक्ट ट्रेसिंग पर भी खास ध्यान नहीं दिया गया। कोविड टीकाकरण शुरू होने के बाद लोगों ने संक्रमण को हल्के में लिया, जो अब एक बार फिर जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर स्थिति पर रखी पैनी नजर, एकदम तेज हुई दूसरी लहर
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा का कहना है कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सचेत रहा है। नमूनों की जांच से लेकर निगरानी भी पर्याप्त की गई। कोरोना की दूसरी लहर अचानक तेज हुई। सरकार नए मामलों के हिसाब से उचित कदम उठा रही है। संक्रमितों के इलाज के पूरे प्रबंध हैं। लोग भी पूरी एहतियात बरतें।

जिलों में अब तक के कुल मामले व मौतें
जिला         कुल मामले      कुल मौतें
गुरुग्राम        79338         336
फरीदाबाद    54750         439
सोनीपत      18890          92
हिसार          20028         349
अंबाला        16783         180
करनाल       19355         191
पानीपत      13850          176
रोहतक        13939         161
रेवाड़ी          11900          77
पंचकूला    16609          164
कुरुक्षेत्र     13675           163
यमुनानगर   11027          187
सिरसा      9984            125
महेंद्रग?     6902             22  
भिवानी    7279           157
झज्जर     7282            104
पलवल    4726             37
फतेहाबाद  6423           141
कैथल       5846            77
जींद         7627           111
नूंह           1834           31
चरखी दादरी  1747        26
----------------------------------------
कुल मामले  349794     1386
-------------------------------------------

हरियाणा में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 7717 नए मामले, 32 की मौत

हरियाणा में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नए मामलों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को हरियाणा में अब तक के सबसे अधिक 7717 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों ने दम तोड़ा। 

गुरुग्राम बुरी तरह से संक्रमण की चपेट में आ गया है। 2549 नए मामले अकेले गुरुग्राम में ही मिले हैं। फरीदाबाद में नए मामलों की संख्या 987 रही। 12 जिलों में नए मामलों की संख्या 200 से अधिक है। रिकवरी रेट लगातार नीचे गिर रहा है। सरकार ने कोरोना जांच तेज कर दी है। शनिवार को 43987 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

2944 मरीज शनिवार को ठीक होकर घर लौटे। रिकवरी रेट 88.01 फीसदी व मृत्यु दर 0.97 प्रतिशत रही। कोविड सकारात्मकता दर बढ़कर 5.17 फीसदी हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीज बढ़कर 38558 हो गए हैं। 500 मरीजों की स्थिति गंभीर है। 406 ऑक्सीजन व 94 वेंटिलेटर पर हैं।


जिला   नए मामले   मौतें


गुरुग्राम   2549      2
फरीदाबाद 987      5
सोनीपत    646      0
हिसार       507      3  
अंबाला     173      2
करनाल     477      3
पानीपत     250     5
रोहतक       70      3
रेवाड़ी         46      0
पंचकूला      349    2
कुरुक्षेत्र       201    1
यमुनानगर   225    1
सिरसा        231     0
महेंद्रगढ़        31     0
भिवानी       150    0
झज्जर       122    0
पलवल       40      2
फतेहाबाद   224    1
कैथल         139   0
जींद           271   2
नूंह              12     0
चरखी दादरी  17    0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed