फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second consecutive win in Vijay Hazare Trophy of Chandigarh

चंडीगढ़ की विजय हजारे ट्राफी में लगातार दूसरी जीत

Wed, 24 Feb 2021 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Second consecutive win in Vijay Hazare Trophy of Chandigarh
चंडीगढ़। मेजबान बंगाल को 5 विकेट से हराकर चंडीगढ़ ने विजय हजारे ट्राफी में लगातार दूसरी जीत इर्ज की। दोनों टीमों के बीच एलीट वर्ग में यह मुकाबला मंगलवार को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने बंगाल को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बंगाल ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 253 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जोड़ी विवेक सिंह को 12 के निजी स्कोर पर गेंदबाज गौरव गंभीर ने आउट किया। वहीं, गोस्वामी को 35 के निजी स्कोर पर गगनजीत सिंह ने आउट किया। ए.मजूमदार को एक रन के निजी स्कोर पर गेंदबाज बिपुल शर्मा ने सस्ते में चलता किया।
विज्ञापन

कैफ अहमद को गेंदबाज गौरव गंभीर ने 20 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद शाहबाज अहमद ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक पूरा किया। अहमद को 59 के निजी स्कोर पर बिपुल शर्मा ने चलता किया। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। ए. नंदी को 2 रन के निजी स्कोर पर गुरिंदर सिंह ने आउट किया। मुकेश कुमार को 16 के स्कोर पर अंकित कौशिक ने रनआउट किया। ईशान 9 रन नाबाद और आकाशदीप 25 रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन

गेंदबाजी में चंडीगढ़ से गुरिंदर सिंह ने 10 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट, बिपुल शर्मा ने 10 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट, गौरव गंभीर ने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट, जगजीत सिंह ने 7 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 257 रन बनाकर मैच को जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अर्सलन खान ने टीम के लिए सबसे अधिक 88 रन बनाए। इस पारी में 9 चौके शामिल रहे। कप्तान मनन वोहरा ने 3 चौकों की मदद से 45 रन, शिवम भांवरी ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन, अंकित कौशिक ने तेजी से खेलते हुए 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed