फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seats full in sd college, no admission in few colleges

एसडी में सीटें फुल, कई कॉलेजों के खाते भी नहीं खुले

Thu, 02 Jul 2015 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 02 Jul 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
seats full in sd college, no admission in few colleges

चंडीगढ़ के 11 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीकॉम फर्स्ट ईयर की 2340 सीटों पर दाखिले के लिए बुधवार को पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग हुई।

विज्ञापन


पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित काउंसिलिंग के पहले दिन एसडी कॉलेज-32 स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहा।

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब एसडी कॉलेज की 80 प्रतिशत सीटें भर चुकी थीं, तब तक कई कॉलेजों का खाता भी नहीं खुला था।

हालांकि, यूटी (पूल 85 प्रतिशत) जनरल की मेरिट लिस्ट में 114.778 टॉप स्कोरर कांक्षा मल्होत्रा एडमिशन लेने नहीं पहुंचीं। सेकेंड टॉपर 114.172 आरुषि गुप्ता ने एमसीएम डीएवी वुमन-36 में दाखिला लिया।
विज्ञापन


उसके बाद टॉप टेन की लिस्ट में शामिल छह लड़कियों ने एसडी कॉलेज में दाखिला लिया। पहली काउंसिलिंग में ही एसडी कॉलेज-32 की सभी सीटें भर गई।

मालूम हो कि प्राइवेट कॉलेजों के लिए 19 हजार 500 और गवर्नमेंट कॉलेजों केलिए 15 हजार वार्षिक फीस काउंसिलिंग में नाम आने केबाद स्टूडेंट को मौके पर जमा करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 351 से 1200 रैंक तक काउंसिलिंग

वीरवार को 351 से 1200 रैंक तक के स्टूडेंट्स काउंसिलिंग में शामिल होंगे। कॉलेजों में खाली सीटों पर इन स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed