फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh consumer court imposed fine on Air India

Chandigarh News: टिकट बुक करने के बावजूद फ्लाइट में नहीं दी सीट, एयर इंडिया पर 30 हजार का हर्जाना

Mon, 12 Feb 2024 01:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2024 01:50 PM IST
सार

टिकट बुक होने के बावजूद यात्री को सीट न देना एयर इंडिया को भारी पड़ गया। चंडीगढ़ के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयर इंडिया पर 30 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। सेक्टर-11 निवासी विकास शर्मा ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Chandigarh consumer court imposed fine on Air India
एयर इंडिया। - फोटो : Air India

विस्तार

एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट का टिकट बुक करने के बावजूद एयरपोर्ट पहुंचने पर विमानन कंपनी ने कहा कि फ्लाइट में सीट नहीं है। मजबूरन तीन घंटे बाद उन्हें दूसरी फ्लाइट से यात्रा करना पड़ा। सेक्टर-11 निवासी विकास शर्मा ने एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट में दो सीट बुक की थी। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो जानकारी दी गई कि बेंगलुरु वाली फ्लाइट की सभी सीटें फुल हैं।

विज्ञापन


विकास शर्मा ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज करवाते बताया कि उन्होंने कर्नाटक के कुर्ग घूमने जाने के लिए 51,320 रुपये का टूर पैकेज लिया था लेकिन विमानन कंपनी के सीट न देने से उनका काफी समय बर्बाद हुआ। आयोग ने विमानन कंपनी को दोषी मानते हुए एयर इंडिया पर 30 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है।
विज्ञापन


विकास शर्मा ने कहा कि उन्होंने पत्नी के साथ सात जून 2019 से 11 जून 2019 तक कर्नाटक के हिल स्टेशन कुर्ग घूमने की योजना बनाई थी। उन्होंने 29 मई 2019 को सात जून 2019 के लिए दिल्ली-बेंगलुरु की एयर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट का समय सुबह 6:10 बजे था। बेंगलुरु पहुंचने पर दंपती को सड़क मार्ग से काबिनी रिवर लाज घूमने जाना था। उन्होंने दो रातों के लिए सात और आठ जून के लिए 51,320 रुपये और टैक्सी के लिए 14,800 रुपये का पैकेज खरीदा था। जब वह पत्नी के साथ सात जून 2019 को सुबह पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो विमानन कंपनी ने बताया कि फ्लाइट में सीट नहीं है।


एयरलाइंस स्टाफ ने तीन घंटे बाद नौ बजे बेंगलुरु की दूसरी फ्लाइट से यात्रा करने के लिए बोर्डिंग पास जारी किए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा में कर्नाटक में वन्यजीव के बारे में जानने के लिए सफारी जीप बुक की थी, जो शाम चार बजे शुरू होनी थी। तीन घंटे फ्लाइट देरी से पहुंचने की वजह से वह समय पर नहीं पहुंचे। इससे उनकी यात्रा का पूरा कार्यक्रम खराब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed