फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search operation in Manimajra, 55 people detained

Chandigarh News: मनीमाजरा में सर्च अभियान, 55 लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 13 Aug 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Search operation in Manimajra, 55 people detained
मनीमाजरा में सर्च अ​भियान चलने के पहले तैयार खड़ी पुलिस 
मनीमाजरा। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा की सीमा पर बसे मनीमाजरा के नगला मोहल्ले में शनिवार अल सुबह सर्च अभियान चलाकर लोगों के घरों की जांच की। सर्च अभियान अल सुबह चार बजे से लेकर साढ़े 6 बजे तक चला। इस मोहल्ले में ज्यादातर संख्या में किराएदार रहते हैं। पुलिस ने सुबह 55 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें छह आपराधिक चरित्र के लोग शामिल हैं, जो हाल में जेल से छूट कर आए हैं। इसके अलावा 60 किराएदारों की वेरिफिकेशन भी की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास और इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई देते है तो तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन

यह अभियान नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी पी. अभिनंदन के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना के अलावा आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह, मौलीजागरां थाना प्रभारी सतनाम सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed