फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scuffle between students came to meet CM Bhagwant Mann and police in PU

Chandigarh: पीयू में सीनेट चुनाव पर हंगामा, सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे छात्रों और पुलिस के बीच हाथापाई

Wed, 13 Nov 2024 09:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 09:12 PM IST
सार

बुधवार को एक कार्यक्रम के तहत भगवंत मान पीयू कैंपस पहुंचे थे। इस दौरान 24 दिनों से सीनेट चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलने का मौका नहीं दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत मान से बार-बार सीनेट चुनाव के बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
scuffle between students came to meet CM Bhagwant Mann and police in PU
पीयू में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विश्वविद्याल में सीनेट चुनावों की मांग कर रहे छात्र बुधवार को उस समय तनाव का मौहाल बन गया। जब छात्र अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के दौरान उन्हें मिलने कोशिश की। छात्रों की योजना थी कि वे मुख्यमंत्री को अपनी मांगों और विश्वविद्यालय में सीनेट चुनावों की जरूरत के बारे में अवगत कराएं, लेकिन जब उन्होंने इस कोशिश में आगे बढ़ना चाहा, तो पुलिस सुरक्षाबलों ने उन्हें रोका। छात्र नहीं माने को पुलिस ने बल का प्रयोग करके हल्का लाठीचार्ज भी दी। जिससे विश्वविद्यालय में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन




बुधवार को एक कार्यक्रम के तहत भगवंत मान पीयू कैंपस पहुंचे थे। इस दौरान 24 दिनों से सीनेट चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलने का मौका नहीं दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत मान से बार-बार सीनेट चुनाव के बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। प्रदर्शन करते छात्रों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मिलने पर डीएसपी ने उन्हें धमकी दी कि पीछे नहीं हुए तो यहां गोलियां भी चल सकती हैं। छात्रों पर लाठी से वार किया गया। छात्र लॉ विभाग के साथ ही पार्किंग में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन में किसान संगठन भी जुड़े हैं। पीयू प्रबंधन ने छात्रों को कुलपति से बात और ज्ञापन देने के लिए कहा।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सेेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में उन सभी छात्राें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जोकि धरना प्रदर्शन करके बाद बिना प्रमीशन और वीआईवी ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करके आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी में बांधा डालने और बिना प्रमीशन या किसी को बिना सुचना दिए बीच के रास्तों से निकला कर मुख्यमंत्री तक पहुंचने वाले सभी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर सिंह राणा का कहना कि पुलिस जांच कर रही हे कि जिन-जिन छात्रों ने पुलिस की ड्यूटी में बांधा डाल कर उनके साथ धक्का मुक्की की है, उनकी पहचान करके उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed