फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Screening committee meeting for discussion on Manpreet

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मनप्रीत पर मंथन

Mon, 03 Mar 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
 Screening committee meeting for discussion on Manpreet
लोकसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के उद्देश्य से पंजाब कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग रविवार को दिल्ली में हुई। जिसमें उम्मीदवारों पर कोई सहमति नहीं बन सकी। अब मीटिंग बुधवार को दोबारा होगी।
विज्ञापन


पहले उम्मीद की जा रही थी कि पंजाब की चार-पांच सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी में सहमति बन सकती है। जिनमें मौजूदा सांसद ही इस बार भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन मीटिंग में ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कुछ सीटों पर दो-दो उम्मीदवारों के पैनल फाइनल कर दिए गए हैं। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से मनप्रीत बादल के मुद्दे पर मंथन किया गया। हालांकि पार्टी मनप्रीत को बठिंडा से समर्थन देने पर पूरी तरह मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस की नजर वाम दलों पर है। वाम दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं किया है। पर उम्मीद की जा रही है कि बठिंडा सीट पर अगर वे भी मनप्रीत बादल का समर्थन कर सकते हैं।


कांग्रेस नेताओं का मानना है कि वाम दलों द्वारा मनप्रीत को समर्थन के ऐलान के बाद ही कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की जाए। पीसी चाको की अगुवाई में हुई मीटिंग में पंजाब प्रभारी शकील अहमद, सह प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ शामिल हुए। बुधवार की मीटिंग में कुछ उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed