फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scientists angry over granting concession in curfew - wrong decision, withdraw immediately

कर्फ्यू में रियायत देने से वैज्ञानिक खफा बोले-गलत फैसला, तुरंत वापस लें

Sun, 29 Mar 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Scientists angry over granting concession in curfew - wrong decision, withdraw immediately
चंडीगढ़। प्रशासन की ओर से सब्जी-राशन की दुकानें दिनभर खोलने के आदेशों का वैैज्ञानिकों ने विरोध किया है। कहा, राशन व सब्जियां लेने के अलावा लोग पास आदि बनवाने के लिए घर से जिस तरह निकले और भीड़ में वह तब्दील हो गए। इससे कोरोना के फैलने में आसानी होगी। कोरोना भी अपने मुताबिक भीड़ ही ढूंढता है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि इस आदेश को जल्द वापस लें। अन्यथा परिणाम घातक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रशासन को यह आदेश लागू करने से पहले विशेषज्ञों की राय लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. प्रिंस शर्मा ने कहा है कि पूरी दुनिया की नजर अब भारत की ओर है। हर देश यही कह रहा है कि कोरोना का भविष्य भारत में तय होगा। डब्ल्यूएचओ भी यही बात कह रहा है। इसी को लेकर केंद्र सरकार ने पूरे देश में सख्ती से लॉकडाउन किया और इसके शत-प्रतिशत पालन के आदेश दिए गए। लोग घरों में थे। कुछ ही निकल पा रहे थे। इसी बीच प्रशासन ने दिनभर राशन व सब्जियों के लिए दुकानें खोल दीं। इस आदेश से कर्फ्यू टूटा है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। आंकड़े कोरोना के लगातार बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके ऐसी ढील देना ठीक नहीं। चंडीगढ़ को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कर्फ्यू इसलिए किया गया था कि कोरोना की चेन टूट जाए। उसमें कहीं न कहीं कम कामयाब भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। ऐसे में उन्हें वाहन आदि के जरिये घर तक राशन आदि पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से कहा है कि जल्द से जल्द ढील देने के आदेश को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा, प्रशासन को इसके लिए कुछ चिकित्सकों, वैज्ञानिकों की भी राय लेनी चाहिए थी। मालूम हो कि अध्यक्ष प्रिंस शर्मा देश के जाने-माने वैज्ञानिकों में से एक हैं। उनके तमाम पब्लिकेशंस आए हैं। दुनियाभर में भी वह जाने जाते हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर हैैं। साथ ही डीन साइंसेज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed