फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Science festival begins with cycle rally in PU on 21 february

पीयू में आज साइकिल रैली से साइंस फेस्टिवल का आगाज

Mon, 21 Feb 2022 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Science festival begins with cycle rally in PU on 21 february
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दो वर्ष बाद ऑफलाइन माध्यम में साप्ताहिक साइंस फेस्टिवल विज्ञान सर्वत्र पूज्यते-विज्ञान के प्रसार का महोत्सव सोमवार को साइकिल रैली से शुरू हो रहा है। पूरे सप्ताह विशेषज्ञों के व्याख्यान के साथ फिल्म स्क्रीनिंग, फ्लैश मॉब, कॉलेजों और पीयू परिसर में प्रतियोगिताएं, स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए कलात्मक गतिविधियां इत्यादि आयोजित करवाई जाएंगी। इसे लेकर पीयू और पंजाब स्टेट काउंसिल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी और पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिलकर 22 फरवरी से 28 फरवरी तक साइंस फेस्टिवल विज्ञान सर्वत्र पूज्यते आयोजित करवा रही है। इसमें डीआरडीओ-टीबीआरएल की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी, पब्लिकेशन ब्यूरो और आई एंड बी की ओर से बुक एग्जीबिशन, स्कूलों के लिए बेस्ट ऑफ वेस्ट, पोस्टर, कोलॉज, डेक्लामेशन, स्लोगन, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, कॉलेजों में साइंस इंवेशन पोस्टर, आइडिया प्रेजेंटेशन, स्पीच, ओपन माइक, स्लोगन लेखन, एंटरप्रेन्योर विचार, मास्क पेंटिंग, क्विज आदि गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में यूआईईटी के प्रो. वाईपी वर्मा, भौतिक विज्ञान के डॉ. मनीष देव शर्मा और डॉ. लोकेश शर्मा, जूलॉजी विभाग की डॉ. रवनीत, कानून विभाग के डॉ. दिनेश कुमार, यूबीएस के डॉ. राकेश मोहिंद्रा, एचएसजे डेंटल कॉलेज डॉ. विवेक, सेंटर फॉर सोशल वर्क के डॉ. गौरव गौड़ और पीएससीएसटी की प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉ. मंदाकिनी ठाकुर मौजूद रहीं। वहीं पूरे सप्ताह पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बॉटनी विभाग की डॉ. जसप्रीत कौर कार्यक्रम की को-ऑर्डिनेटर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed