फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools with temporary recognition in Haryana will not admit students in new session

Haryana News: अस्थाई मान्यता वाले स्कूल नए सत्र में नहीं करेंगे दाखिले, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Sat, 25 Feb 2023 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Feb 2023 01:33 AM IST
सार

सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार साल-दर-साल मान्यता लेने वाले स्कूल बिना स्थाई मान्यता प्राप्त कक्षाओं में अब दाखिला नहीं कर पाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Schools with temporary recognition in Haryana will not admit students in new session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में साफ किया है कि नए शिक्षा सत्र के दौरान स्कूल संचालक सभी कक्षाओं के दाखिले नहीं कर सकेंगे। अस्थाई मान्यता प्राप्त इन स्कूलों में केवल उन्हीं कक्षाओं के दाखिले होंगे जिनकी मान्यता स्कूल संचालकों के पास है।

विज्ञापन


हरियाणा में अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। स्कूल प्रबंधकों द्वारा सरकार के तय नियमों को पूरा नहीं करने पर पिछले साल 1338 स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं दी गई थी। इसके बावजूद स्कूल संचालकों ने उन कक्षाओं में न केवल दाखिले करे बल्कि उन्हें पढ़ाया भी जिनके बारे में उनके पास मान्यता नहीं थी। प्रदेश में 1338 स्कूलों पर एक बार फिर से तलवार लटक गई है। शिक्षा निदेशालय द्वारा शुक्रवार को जारी पत्र के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल या तो बंद होंगे या फिर उनमें केवल वही कक्षाएं चलेंगी जिनकी मान्यता उनके पास है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार साल-दर-साल मान्यता लेने वाले स्कूल बिना स्थाई मान्यता प्राप्त कक्षाओं में अब दाखिला नहीं कर पाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखा है। जिसमें निर्देश दिए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अराजकीय स्कूलों को साल-दर-साल दी जाने वाली अस्थाई मान्यता सीएम के अनुमोदन पर इस शर्त पर दी गई थी कि संबंधित स्कूल आगामी शैक्षणिक सत्रों में केवल उन्हीं कक्षाओं में छात्रों का दाखिला करेंगे। जहां तक वह स्कूल स्थाई मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन कक्षाओं में छात्रों का दाखिला नहीं कर पाएंगे, जिन कक्षाओं के संबंध में स्कूल को निदेशालय द्वारा स्थाई मान्यता प्रदान नहीं की गई। पत्र के माध्यम से जिलों के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि आगामी सत्र में कोई भी निजी स्कूल उन कक्षाओं में दाखिला ना करे, जिन्हें निदेशालय द्वारा स्थाई मान्यता प्राप्त नहीं की गई। जब तक कि वह स्कूल कक्षाओं के लिए स्थाई मान्यता प्राप्त नहीं कर लेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed