फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school locked due to removal of guest teachers in haryana

हरियाणाः गेस्ट टीचर्स को हटाने के विरोध में स्कूलों पर ताले

Sat, 23 May 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/यमुनानगर/कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/यमुनानगर/कैथल Updated Sat, 23 May 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
school locked due to removal of guest teachers in haryana

सरकार व गेस्ट टीचर्स की लड़ाई रोचक हो गई है। इस लड़ाई में अब ग्रामीण भी कूद पड़े हैं। गेस्ट टीचर्स को हटाए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने स्कूलों पर ताला जड़ दिया। आज सुबह हिसार जिले में राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल मदनहेड़ी में पढऩे वाले बच्चों व उनके अभिभावकों ने गेस्ट टीचर को हटाने के विरोध में स्कूल पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


इसके बाद हिसार के ही मिर्चपुर गांव के कन्या स्कूल में भी तालाबंदी कर दी गई। इसी प्रकार गांव राजकी के सकूल में भी ग्रामीणों, बच्चों व उनके अभिभावकों ने ताला लगा दिया। यमुनानगर, कैथल के गांवों में भी स्कूलों पर ताला जड़ दिया गया। ग्रामीणों ने ऐलान किया है जब तक हटाए गए गेस्ट टीचरों को बहाल नहीं किया जाता स्कूलों में लगाए ताले नहीं खोले जाएंगे।
विज्ञापन


गेस्ट टीचरों को अभिभावकों व ग्रामीणों का साथ मिल जाने से सरकार के लिए परेशानी बढ़ गई है। दूसरी तरफ सिरसा के गांव गुड़िया खेड़ा और घोरणवाली स्कूल में भी तालाबंदी की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ कई स्कूलों को ताला जड़ दिए जाने से शनिवार को स्कूलों में पढ़ाई तो चौपट हो ही गई, साथ में शिक्षा अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। अवकाश के बावजूद शिक्षा अधिकारी गांवों की तरफ दौड़ते दिखे।

एडजस्ट किए जाएंगे गेस्ट टीचर

school locked due to removal of guest teachers in haryana

हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा के 4000 से अधिक गेस्ट टीचरों को हटाने का नोटिस जारी करने के बाद सरकार अब इन टीचरों की नौकरी बचाने के उपाय में जुट गई है। इस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्रियों के बीच लंबी बैठक हुई।

माना जा रहा कि सरकार सरप्लस गेस्ट टीचरों को नौवीं-दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप उनकी नौकरी बचा सकती है। हालांकि शिक्षकों को एडजस्ट करने से पहले सरकार को हाईकोर्ट को विश्वास में लेना पड़ेगा।

इस बारे में सरकार की ओर से पहले भी एक हलफनामा दाखिल किया गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में इन कक्षाओं में बच्चों की संख्या के मुकाबले टीचर कम हैं। इस बारे में सरकार की ओर से फिर से शपथ पत्र दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed