फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scam worth crores of rupees in Gurugram-Faridabad in the name of cleanliness.

Chandigarh News: सफाई के नाम पर गुरुग्राम-फरीदाबाद में करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका, केंद्रीय मंत्री राव ने की सीबीआई से जांच की मांग

Thu, 04 Jul 2024 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
scam worth crores of rupees in Gurugram-Faridabad in the name of cleanliness.
जांच के लिए राव इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र
विज्ञापन

अनियमितता पर ईको ग्रीन कंपनी का ठेका रद्द कर चुकी सरकार
चंडीगढ़। गुरुग्राम और फरीदाबाद में सफाई के नाम करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका है। खुद गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इसकी आशंका जताई है। मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत होने के चलते राव इंद्रजीत सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की है। इसके लिए राव इंद्रजीत प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग करेंगे।
नियमों पर खरा नहीं उतरने के चलते पिछले माह ही हरियाणा सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद में डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने वाले इको ग्रीन कंपनी का ठेका रद्द कर चुकी है। हालांकि, बाद में कंपनी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई और हाईकोर्ट ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में लंबित है। कंपनी को 2017 से गुरुग्राम और फरीदाबाद में घर-घर कूड़ा उठाने का काम दिया गया था, लेकिन कंपनी सरकार के नियमों पर खरी नहीं उतरी। इससे शहरवासियों ने नाराजगी जाहिर की थी। पर्याप्त कर्मियों की तैनाती और उपकरणों को लेकर कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन कंपनी ने न तो वेस्ट से बिजली पैदा करने वाला प्लांट लगाया और न ही कार्यप्रणाली में सुधार किया। नवनियुक्त शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कंपनी का करार रद्द कर दिया। सरकार अब कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

अब इस मामले में गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पहल की है। राव का कहना है कि कंपनी के खिलाफ शहरवासी लगातार शिकायत करते रहे हैं, लेकिन फिर भी उसका ठेका जारी रहा। सफाई के नाम पर दोनों शहरों में बड़े स्तर पर पैसे की गड़बड़ी हुई है। इसमें अधिकारियों के साथ साथ अन्य लोगों की भी मिलीभगत है। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने को लेकर वह मुख्यमंत्री हरियाणा को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed