Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SC Aggarwal became the president of the Senior Citizens Association.

Chandigarh News: एससी अग्र्रवाल बने सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के प्रधान

Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
SC Aggarwal became the president of the Senior Citizens Association.
चंडीगढ़। सेक्टर 11 स्थित करुणा सदन में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की नई गवर्निंग बॉडी के लिए बुधवार को सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। नई गवर्निंग बॉडी एक अप्रैल 2026 से अपना कार्यभार संभालेगी। एसोसिएशन के प्रधान के रूप में एससी अग्रवाल का चुनाव निर्विरोध हुआ है। अन्य पदों में उप प्रधान के रूप में लवलीन कौर, प्रोजेक्ट सचिव पद पर, लिली सूद, मेडिकल सचिव पद, गोपाल कृष्ण सूद वेलफेयर सचिव पद, सुनीता महाजन, पब्लिक रिलेशन सचिव पद, किरण कपूर संगठन सचिव पद, वीरेंद्र शर्मा, पब्लिकेशन सचिव पद, राजेश आत्रेय और मेंबर रिलेशन सचिव के रूप में कमलेश अरोड़ा का चयन भी निर्विरोध हुआ। चुनाव दो वर्षों के लिए हुआ है।
विज्ञापन

एससी अग्रवाल ने बताया कि चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन को पूरे भारत वर्ष में सबसे बेहतर एसोसिएशन के रूप में वर्ष 2014 से 2025 तक चार बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इसमें वर्ष 2014 एवं 2025 में सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स चलाने तथा वर्ष 2016 एवं 2018 में सबसे बेहतरीन न्यूज़ लेटर बनाने का प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इस एसोसिएशन में 3600 से अधिक सदस्य हैं। यह शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर निरंतर कार्यरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed