फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Savi to represent Punjabi at International Book Fair

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में पंजाबी की प्रतिनिधित्व करेंगे सवी

Fri, 24 Apr 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Savi to represent Punjabi at International Book Fair
चंडीगढ़। पंजाब कला परिषद के चेयरमैन और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता स्वर्णजीत सिंह सवी कोलंबिया जाएंगे। वे वहां बोगोटा में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत की ओर से पंजाबी भाषा, साहित्य और कला का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्वर्णजीत सिंह सवी ने बताया कि भारत इस अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भाग ले रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और नेशनल बुक ट्रस्ट के नेतृत्व में इस मेले में बहुभाषी भारतीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहा है। वे 30 अप्रैल से 2 मई तक चार सत्रों में भाग लेंगे। वे दो सत्रों में पंजाबी कविता और साहित्य पर अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि दो अन्य सत्रों के दौरान वे चित्रकला कार्यशाला के माध्यम से भारतीय स्वरूप का चित्रण और साहित्य के फिल्म एवं चित्रकला के माध्यम से रूपांतरण पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

यह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 21 अप्रैल से 4 मई तक कोलंबिया के बोगोटा शहर में आयोजित किया जा रहा है। स्वर्णजीत सिंह सवी ने 16 पुस्तकें लिखी है। उनकी चर्चित पुस्तक मन दी चिप को वर्ष 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। वे 2024 में पंजाब कला परिषद के चेयरमैन चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed