{"_id":"5b7c5c2442c79246382cef4a","slug":"satyadev-narayan-arya-becomes-new-governor-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के नए राज्यपाल, सोलंकी को त्रिपुरा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के नए राज्यपाल, सोलंकी को त्रिपुरा की कमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
सत्यदेव नारायण आर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य बिहार से हैं। वो नालंदा के राजगीर से आठ बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वहीं बिहार सरकार में दो बार मंत्री भी रहे। रामसुंदर दास मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री बने। इसके बाद साल 2012 में नीतीश सरकार में खान एंव भूतत्व मंत्री रह चुके हैं।
सत्यदेव नारायण आर्य का जन्म भी राजगीर के गांधी टोला में हुआ। इनके पिता का नाम शिवन राम था। सत्यदेव नारायण आर्य ने कार्यालय सहायक के रूप में नौकरी भी लेकिन जल्द ही इन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में आ गए। साल 2015 में बीजेपी के टिकट में राजगीर से इन्होंने चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।