फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   satlok ashram, sant rampal case hearing

तीसरी बार बिना वीसी सिस्टम पहुंची पुलिस, जज बोले- 17 को रामपाल को पेश करो

Sat, 13 Jan 2018 02:28 PM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 13 Jan 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
satlok ashram, sant rampal case hearing
संत रामपाल
करौंथा के सतलोक आश्रम के बाहर साल 2006 में हुई हिंसा में झज्जर निवासी युवक सोनू की हत्या के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में पुलिस की किरकिरी हो गई। पुलिस लगातार तीसरी बार वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के लिए सिस्टम लेकर अदालत नहीं पहुंची। इसके चलते अहम गवाह और जांच अधिकारी एएसआई रघुबीर सिंह की गवाही नहीं हो सकी। इस पर एडीजे अश्वनी कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीएसपी सदर नारायण सिंह और एसएचओ सदर मंजीत को पहले तो अदालत में तलब किया,
विज्ञापन


फिर हिदायत दी कि 17 जनवरी को हिसार जेल में बंद रामपाल, उनके बेटे वीरेंद्र, मनोज, प्रीतम और राजेंद्र को अदालत में व्यक्तिगत तौर पर पेश करें। अदालत के आदेश के बाद पुलिस में हड़कंप है। रामपाल के अदालत में आने से हजारों समर्थकों के जुटने की आशंका है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। करीब 12 साल पहले रामपाल समर्थकों और आर्य समाज के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया था।
विज्ञापन


सतलोक आश्रम के बाहर हुई हिंसा में झज्जर जिले के गांव बाघपुर निवासी सोनू की गोली लगने से मौत हो गई थी। सदर थाने में रामपाल सहित 28 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। रामपाल की पेशी के मामले में पुलिस प्रशासन की तरफ से अर्जी दी जाती रही है कि रामपाल को व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश करने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके चलते अदालत ने पुलिस को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश करने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली पेशियों 10 नवंबर 2017, 8 दिसंबर 2017 और 12 जनवरी 2018 को पुलिस वीसी सिस्टम लेकर नहीं पहुंची। तर्क दिया कि सिस्टम में फाल्ट आया गया है। शुक्रवार को जब पुलिस फिर बिना वीसी सिस्टम के पहुंची तो अदालत ने सुनवाई से साफ मना कर दिया।

अदालत में पुलिस प्रशासन की तरफ से अर्जी दी हुई थी कि रामपाल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की जाए। अदालत ने इसकी मंजूरी दे रखी थी। ज्यादातर समय पुलिस एसपी कार्यालय की आईटी ब्रांच से वीडियो सिस्टम लेकर आती थी, लेकिन तीन पेशी पर नहीं लेकर आई। इसके चलते अदालत ने 17 जनवरी को रामपाल व अन्य अभियुक्तों को अदालत में व्यक्तिगत तौर पर पेश करने के आदेश दिए हैं।

- वीरेंद्र देशवाल, वकील रामपाल एवं अन्य अभियुक्त

पुलिस की आईटी ब्रांच ने बताया कि एसपी आफिस के वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम में फाल्ट आ गया है। इस कारण सिस्टम अदालत में नहीं ले जा सके। अब नए सिस्टम की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ ही अदालत में अर्जी लगाएंगे कि रामपाल की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही करवाई जाए।
- नारायण सिंह, डीएसपी, सदर, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed