{"_id":"654501883454ae447e039476","slug":"sarpanch-rally-to-be-held-tomorrow-in-panchayat-ministers-constituency-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-276346-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंचायत मंत्री के हलके में कल होगी सरपंचों की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंचायत मंत्री के हलके में कल होगी सरपंचों की रैली
विज्ञापन
हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने पंचायतीराज अधिकार बचाओ रैली के लिए ताकत झोंकी
सरपंचों को समर्थन देने पहुंचेंगे पूर्व सीएम हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान
चंडीगढ़। आगामी पांच नवंबर को टोहाना के डांगरा रोड स्थित संतोख कॉलोनी में होने वाली प्रदेश स्तरीय पंचायतीराज अधिकार बचाओ रैली के लिए हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने पूरी ताकत झोंक दी है। एसोसिएशन का दावा है कि रैली में पंच और सरपंचों समेत आम जनता की रिकार्ड तोड़ भागीदारी होगी।
एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष एवं गांव समैण के सरपंच रणबीर सिंह ने कहा कि रैली के लिए प्रदेश सभी जिलों और गांवों में दौरा किया है। सरपंचों के अधिकार छीने जाने से पंचायतीराज सिस्टम कमजोर किया गया है और इससे गांवों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। लोगों में इसको लेकर रोष है। सैमण ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की रैली नहीं, न ही कोई अन्य राजनैतिक रैली, बल्कि पूरी तरह से गांव देहात बचाने की संघर्ष रूपी रैली है। भले ही इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भाग लेंगे, लेकिन वह पंचायत प्रतिनिधि भाईयों को समर्थन देने के लिए पहुंच रहे है, इसलिए उनका हम स्वागत करते हैं। उनके स्थान पर यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पूर्ण पंचायतीराज अधिकार की घोषणा करते हैं तो हम उनका भी स्वागत करेंगे।