फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sant rampal, satlok ashram case

रामपाल के खिलाफ देशद्रोह के पुख्ता सबूत

Fri, 05 Dec 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 05 Dec 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
sant rampal, satlok ashram case

देशद्रोह के मामले में कानूनी शिकंजे में फंसे रामपाल और उसके अनुयायियों का निकल पाना मुश्किल है। पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि रामपाल के खिलाफ देशद्रोह मामले में पुख्ता सुबूत हैं। इन सुबूतों के आधार पर पुलिस आसानी से आरोप तय कर सकती है। पुलिस की मानें तो फारेंसिक टीम ने मौके से जो जरूरी सबूत एकत्रित किए हैं, उनके बारे में एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी) से चर्चा हो चुकी है। एनआईए ने इसे सराहा भी है।

विज्ञापन


लाइसेंसी हथियार करवा देते थे अनुयायी
पुलिस की माने तो जांच में यह सामने आया है कि जो हथियार सतलोक आश्रम में मिले थे, उनमें से कई लाइसेंसी भी थे। लाइसेंस धारक हथियार खरीदकर उन्हें आश्रम में जमा करवा देते थे। आश्रम के मेन गेट के साथ ही एक लॉकर बना था। इन लॉकरों में सभी हथियार रखे जाते थे।
विज्ञापन


कानपुर पहुंचकर जांच कर रही है टीम
पुलिस ने जो हथियार पकड़े हैं, वे कानपुर से लाए गए हैं। पुलिस की एक टीम कानपुर पहुंची हुई है। कानपुर से लाए गए हथियारों के बारे में और जिन लोगों ने वहां से खरीदे हैं, उसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर टैंक करवाए खाली, नहीं मिली कोई सामग्री
सतलोक आश्रम में पुलिस ने वाटर टैंक भी खाली करवा दिए हैं। इन वाटर टैंकों से पुलिस को कुछ नहीं मिला है। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आश्रम का दस प्रतिशत हिस्सा सर्च अभियान से अभी अछूता है।

रामपाल का और भी लिया जा सकता है रिमांड
पुलिस कप्तान सतेंद्र कुमार गुप्ता की मानें तो रामपाल जांच में कम ही सहयोग कर रहा है। फाइनेंशियल, कमांडो ट्रेनिंग और हथियारों के बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं बताता। पुलिस ने बताया है कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। कुछ परतें और खोलने के लिए पुलिस रामपाल का और भी रिमांड मांग सकती है।


दौलतपुर आश्रम था बिस्तर हाउस
सतलोक आश्रम से कुछ ही दूरी पर बने दौलतपुर आश्रम को रामपाल का बिस्तर हाउस कहा जा सकता है। जांच एजेंसी ने रिपोर्ट में कहा है कि इस आश्रम में रजाइयां, गद्दे बनाने और स्टोर करने का काम किया जाता था। दोनों आश्रमों में करीब 70 हजार से अधिक रजाई-गद्दे पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed