टि्वटर पर मोदी-खट्टर ने की डेरामुखी की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ सफाई महाभियान की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। गत 28 अक्तूबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चलाए गए इस अभियान के 28वें चरण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने प्रशंसा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के माध्यम से डेरा सच्चा सौदा के सफाई महाभियान की प्रशंसा की और डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा और साध-संगत के प्रयासों को सराहनीय कार्य बताया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को भारत वर्ष के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए देशभर के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, जिससे देश को जल्दी साफ और स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ट्वीट
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मुंबई सफाई महाभियान की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि डेरा सच्चा सौदा का मुंबई सफाई महाभियान स्वच्छ भारत निर्माण की दिशा में सराहनीय प्रयास है। ऐसे प्रयास हमें भविष्य में स्वच्छता के प्रति प्रेरणा देंगे।
इससे पूर्व बॉलीवुड से जुड़ी अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, जाने-माने गायक उदित नारायण, कबीर बेदी, अभिनेता बिंदू दारा सिंह सहित अनेक जानी-मानी हस्तियां भी इस सफाई महाभियान की तारीफ कर चुके हैं।
गौरतलब है कि 28 अक्तूबर को महानगर मुंबई में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा सफाई महाअभियान चलाया गया। डेरा प्रमुख ने इस महाअभियान का शुभारंभ स्वयं झाडू लगाकर किया, जिसके बाद करीब पांच लाख से ज्यादा सेवादारों ने मात्र साढ़े छह घंटे में मुंबई शहर को चकाचक कर करते हुए गंदगी रहित बना दिया था। इस अवसर पर बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी मौजूद रहीं।