{"_id":"663803c529c716abf9090a14","slug":"sanjha-morcha-will-make-strategy-in-rohtak-on-12th-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-414406-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सांझा मोर्चा 12 को रोहतक में बनाएगा रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सांझा मोर्चा 12 को रोहतक में बनाएगा रणनीति
विज्ञापन
सांझा मोर्चा 12 को रोहतक में बनाएगा रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान मायाराम उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सरकार की अनदेखी के खिलाफ 12 मई को रोहतक में कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार होगी। इस दौरान मायाराम उनियाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार रोडवेज के कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के साथ रोडवेज यूनियनों की कर्मचारियों की मांगों बारे कई बार वार्ता हो चुकी है और पूर्व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी कई बार लिखित में आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है और जल्दी लागू करेंगे। मगर अभी तक किसी भी मांग का हल नहीं हुआ। महासचिव बलदेव सिंह मामूमाजरा ने बताया कि उनकी मांगें लागू नहीं की गई, बल्कि कर्मशाला के कर्मचारियों की छुट्टियां काट दी गई। चालकों परिचालकों का 2018 में ओवरटाइम बंद कर दिया गया था। 2023 में दोबारा से महीने में 40 50 घंटे की कंडीशन रखकर चालक परिचालकों का शोषण किया जा रहा है। फैक्टरी रूल के अनुसार कर्मचारियों को 33 अर्जित अवकाश सालाना मिलते थेँ सीएसआर रूल का हवाला देकर उनको घटकर 17 कर दिया गया है। सरकारी बसों का उपयोग जनता की सेवा में न करके सरकार की रैलियों में लगाया जाता है, जिससे जनता परेशान रहती हैं। इस अवसर पर उप महासचिव जोगिंदर ढुल, कोषाध्यक्ष रघुवीर पंजाबी, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता रंजीत करोड़ा, ऑडिटर रामफल सिकरवाल, संगठन सचिव अरुण शर्मा, उप प्रधान सुनील निंबरन, मजीद चौहान व प्रभजोत सिंह, संगठन सचिव सतबीर यादव व करण सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।