फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sanitary inspector arrest while taking bribe

एमएओ विंग का सनेटरी इंस्पेक्टर एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 19 Aug 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
sanitary inspector arrest while taking bribe
चंडीगढ़। बीते शनिवार को ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए एमओएच विंग में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेश कुमार को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। विजिलेंस टीम ने आरोपी के दो दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। तर्क दिया गया कि आरोपी और अन्य लोगों की भूमिका के बारे में आरोपी से पूछताछ करनी है। दलील सुनने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

नरेश कुमार नगर निगम कर्मचारी की ट्रांसफर करवाने के नाम पर 2500 रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता अजय नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विंग में तैनात हैं। कुछ समय पहले ही अजय की एमओएच विंग से हॉर्टिकल्चर विंग में ट्रांसफर हुई थी। एमओएच विंग में ट्रांसफर करवाने के एवज में आरोपी नरेश कुमार 2500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता अजय ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत पर विजिलेंस ने नरेश कुमार को सेवा भारती इमारत के पास से 2500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed