फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sandhu FC defeated Saffron Arrows in Under-15

Chandigarh News: अंडर-15 में संधू एफसी ने सैफरन एरोज को हराया

Wed, 05 Jun 2024 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sandhu FC defeated Saffron Arrows in Under-15
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग ट्रॉफी में टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। बॉयज अंडर-15 कैटेगरी के पहले मुकाबले में संधू एफसी ने सैफरन एरोज एफसी को 2-1 से हराया। संधू एफसी के लिए सार्थक और गुरबीर ने 1-1 गोल दागा, जबकि सैफरन की ओर से रोहित ने एकमात्र गोल दागा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-46 के ग्राउंड पर खेले गए अन्य मुकाबलों में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल ने हिमालयन एफसी को 6-0 से हराया। अधिराज ने 42वें, 43वें और 46वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनाई, जबकि श्रेयान ने 44वें और 60वें मिनट में दो गोल किए। आरव ने एक गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। अंडर-13 कैटेगरी के पहले मैच में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल ने हिमालयन एफसी को 2-0 से हराया। वंश और ध्रुव ने 1-1 गोल किया, जबकि दूसरे मैच में स्पेल विला एफसी ने डीपीएस को 3-1 से मात दी। अग्रिम, आर्यन और आरुष ने 1-1 गोल किया, जबकि डीपीएस के लिए रणविजय ने गोल किया। तीसरे मैच में सेट जोन्स स्कूल को वॉकओवर मिला। उनके खिलाफ मैच में डीएवी-39 की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। चौथे मैच में सेंट स्टीफंस स्कूल ने संधू एफसी को 2-0 से पछाड़ा। विहान और विराज ने 1-1 गोल किया। 5वें लीग मैच में रॉयल एफसी ने लिबर्टी एफसी को 3-2 से हराया। लिबर्टी के लिए आर्यन ने एक गोल किया, जबकि दूसरा गोल उन्हें रॉयल एफसी की गलती से मिला। टीम रॉयल की ओर से सागर, हिमांशु और अनुज ने 1-1 गोल किया। छठे लीग मुकाबले में वेलोसिटी एफसी ने जीएमएसएसएसएस-21 को 4-1 से मात दी। चंदन, सार्थक और कलश ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed