फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sandeep Singh did not appear in sexual abuse case, now hearing will be held on January 6

Chandigarh News: यौन शोषण मामले में संदीप सिंह नहीं हुए पेश, अब 6 जनवरी को होगी सुनवाई

Sun, 17 Dec 2023 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Singh did not appear in sexual abuse case, now hearing will be held on January 6
चंडीगढ़। जिला अदालत में शनिवार को जूनियर कोच यौन शोषण मामले में होने वाली सुनवाई के दौरान हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पेश नहीं हुए। हालांकि मंत्री ने अपने वकील के माध्यम से अर्जी डालते हुए किन्हीं कारणों से कोर्ट में पेश न हो पाने के लिए से छूट मांगी थी। इस पर अदालत ने शनिवार को होने वाली सुनवाई को अगली तारीख तक स्थगित कर दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2024 को होगी। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दाखिल की गई अलग-अलग तीन अर्जियों पर शनिवार को अदालत में दोनों पक्षों के बीच बहस होने थी।
विज्ञापन


अर्जियों पर होनी थी सुनवाई

-पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।
-दूसरी अर्जी में मामले की सुनवाई मजिस्ट्रेट से हटाकर सेशन कोर्ट में चलाने की मांग और केस की सुनवाई डे टू डे बेसिस पर चलाने की मांग की गई है।
- तीसरी अर्जी में कहा गया है कि आरोपी की अग्रिम जमानत मंजूर करते हुए अदालत ने कहा था कि इलाका मजिस्ट्रेट जमानत देते हुए उचित शर्तें लगा सकता है, लेकिन आरोपी पर कोई शर्त नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन


क्या है मामला
31 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद डीएसपी ईस्ट पलक गोयल के सुपरविजन में मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई। एसआईटी ने जांच के बाद आरोपित संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट में नई धारा 509 भी जोड़ी थी और शिकायत के लगभग आठ महीने बाद चार्जशीट कोर्ट में फाइल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed