{"_id":"62e1a1c081e76f56a17a2e6d","slug":"sanam-sekhon-wins-thailand-rally-championship-chandigarh-news-pkl457848129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनम सेखों ने जीती थाईलैंड रैली चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनम सेखों ने जीती थाईलैंड रैली चैंपियनशिप
विज्ञापन
फोटो सहित
सनम सेखों ने जीती थाईलैंड रैली चैंपियनशिप
- रोमांच से भरे स्टेजों को बेहतर टाइम के साथ पूरा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के मोटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी सनम सेखों ने द रायल ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड (आरएएटी) रैली चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर पहला स्थान स्थान हासिल किया। यह इवेंट एशिया पेसफिक रैली चैंपियनशिप का एशिया कप का पहला राउंड रहा। रैली में सनम सेखों के साथ उनके को-ड्राइवर सुहान कबीर रहे। दो दिवसीय रैली को पांच कैटेगरी में बांटा गया था।
सनम सेखों ने बताया कि रैली के पहले दिन ऑफ रोड रेस में हिस्सा लेते हुए उनकी गाड़ी के गेयर में दिक्कत हो गई। इस वजह से पहले दिन का अनुभव अच्छा नहीं रहा। रात को खूब बारिश हुई और ट्रैक पूरी तरह से खराब हो गया। खराब ट्रैक ने इस रैली को और मुश्किल बना दिया। राहत की बात यह रही कि दूसरे दिन की प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मौसम साफ हो गया।
प्रतियोगिता के पहली स्टेज 14 किलोमीटर की प्रतियोगिता थी। दूसरे स्टेज में 19 और आखिरी स्टेज में 9.3 किलोमीटर की रेस थी। इसमें दूसरे और तीसरे स्तर की रेस को एक बार फिर आयोजित करवाया गया। सभी स्टेजों को बेहतर टाइम के साथ पूरा करते हुए विजेता ट्रॉफी को हासिल किया।