{"_id":"6888f28201c59c0dea073a77","slug":"samyukta-kisan-morcha-will-protest-against-land-pooling-policy-on-august-7-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-776323-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: संयुक्त किसान मोर्चा लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ 7 अगस्त को करेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: संयुक्त किसान मोर्चा लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ 7 अगस्त को करेगा प्रदर्शन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ 7 अगस्त को लुधियाना में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। पॉलिसी के नाम पर यह लूट बर्दाश्त नहीं है, इसलिए सरकार को पॉलिसी को वापस लेने पर मजबूर किया जाएगा।
साथ ही 25 अगस्त को दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन करने का एलान किया है, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग के साथ मुक्त व्यापार समझौते से कृषि व डेयरी क्षेत्र को बाहर रखने की मांग को लेकर देश भर के किसान जुटेंगे। डल्लेवाल मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पहले चंडीगढ़ से किसानों को उजाड़ा गया। फिर मोहाली में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। डल्लेवाल ने कहा कि हमारे बीच मोहाली के ऐसे किसान बैठे हैं, जिन्हें आज तक पूर्व में लागू लैंड पूलिंग पॉलिसी के लाभ नहीं मिले हैं। सेक्टर-88 में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया और उनको व्यावसायिक प्लॉट सेक्टर-91 में दिया गया है। साथ ही किसानों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर वह इस प्लॉट पर निर्माण नहीं करेंगे तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार किसानों के साथ इस तरह धक्केशाही कर रही है। अगर उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किया जाता है तो किसानों को वैसे ही चार गुना कीमत देनी होती है लेकिन सरकार की इस पॉलिसी पर ऐसा कुछ नहीं है। साथ ही जमीन के बदले जमीन और नौकरी का भी प्रावधान होता है।
विज्ञापन
आंदोलन खत्म नहीं होने वाला :
डल्लेवाल ने कहा कि हम पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे। हमारी मांग केंद्र सरकार के साथ थी, बावजूद इसके पंजाब सरकार ने हमारे साथ विश्वासघात किया लेकिन मोर्चे को हटाने से आंदोलन खत्म नहीं होने वाला नहीं है। उन्होंने नए हाईवे बनाने का भी विरोध किया, जिसके जरिये किसानों की जमीन ली जा रही है। मोर्चे 10 अगस्त को पानीपत, 11 अगस्त को राजस्थान, 14 अगस्त को मध्य प्रदेश, 17 और 18 अगस्त को यूपी में प्रदर्शन करेगा।