{"_id":"6457f33cb56a081861062513","slug":"samyukt-kisan-morcha-will-protest-across-country-from-may-11-to-18-in-support-of-wrestlers-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में 11-18 मई तक देशभर में प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में 11-18 मई तक देशभर में प्रदर्शन, संयुक्त किसान मोर्चा का एलान
Mon, 08 May 2023 12:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 May 2023 12:24 AM IST
सार
एसकेएम का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पुलिस आयुक्त, केंद्रीय खेल मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेगा। 11 से 18 मई तक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन
जंतर-मंतर में धरने पर बैठे पहलवान।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने गत 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। इसके तहत 11 से 18 मई तक सभी राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
एसकेएम के नेता दर्शन पाल ने बताया कि पूर्व कार्यक्रम के तहत रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एसकेएम के वरिष्ठ नेता, सैकड़ों किसान और महिला किसान जंतर-मंतर पर धरना स्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसकेएम का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पुलिस आयुक्त, केंद्रीय खेल मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेगा। 11 से 18 मई तक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब से महिला किसानों के जत्थे जंतर-मंतर पहुंचे
पहलवानों के समर्थन में रविवार को पंजाब से महिला किसानों के जत्थे जंतर-मंतर पर पहुंच गए। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने महिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। इसके तहत 11 से 18 मई तक सभी राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।