फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Samosa controversy in himachal Anil vij comment on CM Sukhvinder singh sukhu

चिंता का विषय: मुख्यमंत्री अपना समोसा नहीं संभाल पा रहा... अनिल विज ने समोसा कांड पर यूं लिए चटकारे

Sat, 09 Nov 2024 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 09 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

हिमाचल में चल रहे समोसा विवाद पर हरियाणा सरकार के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुटकी ली है। विज ने कहा कि यह चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
Samosa controversy in himachal Anil vij comment on CM Sukhvinder singh sukhu
मंत्री अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जलेबी खूब चर्चा में रही थी। वहीं अब अब महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के बीच समोसा सूर्खियां बटोर रहा है। दोनों ही बार कांग्रेस नेता वजह बने हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश में समोसा विवाद गहराया हुआ है। वहीं, अब हिमाचल का समोसा विवाद हरियाणा में भी पहुंच गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा भाजपा सरकार के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने समोसा विवाद पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुटकी ली है। हिमाचल प्रदेश के समोसा विवाद पर अनिल विज ने कहा ये चिंता का विषय है कि जो मुख्यमंत्री अपना समोसा नहीं संभाल पा रहा वो हिमाचल की जनता को कैसे संभाल पाएंगे। ऐसा मुख्यमंत्री किस तरह पूरे हिमाचल को संभालेगा जो अपना समोसा तक नहीं संभाल पा रहे हैं। 
विज्ञापन




ऐसे शुरू हुआ समोसा विवाद
बता दें कि बीते माह हिमाचल प्रदेश में सीआईडी दफ्तर में एक कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में होटल से केक और समोसे मंगवाए गए थे। ये मुख्यमंत्री को परोसे जाने थे, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत मैन्यू में इनका जिक्र नहीं था। ऐसे में वहां पर मौजूद स्टाफ ने सीएम के साथ आए पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों को ही समोसे खिला दिए। इस पर सीआईडी प्रमुख एसआर ओझा ने मौखिक तौर पर जांच के आदेश दिए थे। 


तीन पेज की जांच में क्या लिखा
सबसे अहम बात है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन पेज की बनाई गई और पता चला कि सीएम के स्टाफ को समोसे खिला दिए गए। वहीं, रिपोर्ट में इस मामले को एंटी सीआईडी और एंटी सरकार बताया गया। ये रिपोर्ट लीक हो गई और अब इस पर खासा बवाल हो रहा है।

वक्फ विधेयक पर क्या बोले विज
वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वक्फ (संशोधन) विधेयक को जबरदस्ती पारित कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर अनिल विज ने कहा कि लोकसभा में जब बिल पेश होता है तब सब अपनी स्वेच्छा से वोट डालते हैं। किस आधार पर संजय सिंह कह रहे हैं कि जबरदस्ती बिल पास कराना चाहते हैं। वहां सब लाइव होता है, ऑन कैमरा सब होता है। विज ने कहा कि संसद में बिल पेश किया जाएगा, जो हक में होंगे वो हक में हाथ खड़ा करेंगे और जिन्होंने किसी चीज के हक में नहीं होना है, जिनकी उल्टी गंगा है वह उल्टे हाथ खड़ा करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed