{"_id":"57dc12494f1c1b0c32d477c0","slug":"sameera-kausar-kathak-performance-in-sangeet-samaroh-in-tagore-theatre-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर थियेटर में संगीत समारोह, समीरा कौसर के कथक ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर थियेटर में संगीत समारोह, समीरा कौसर के कथक ने लूटी वाहवाही
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में समीरा कौसर की कत्थक परफॉर्मेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में शुक्रवार को तीन दिवसीय 11वें बृहस्पति संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें समीरा कौसर ने कथक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी, नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला और बृहस्पति कला केंद्र की ओर से किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर समीरा कौसर ने कृष्ण स्तुति से की। उन्होंने 11 मात्रा में पारंपरिक शुद्ध नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने पैरों की चालें, परन, गत का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद समीरा ने कार्यक्रम की खास प्रस्तुति यशोधरा पेश की।
डॉ. समीरा कौसर जानी मानी कथक नृत्यांगना के साथ-साथ कुशल नृत्य निर्देशिका भी हैं। उनके साथ हारमोनियम पर पंडित ज्वाला प्रसाद, सितार पर विजय शर्मा, तबले पर उस्ताद अकरम खान व महमूद खान और बांसुरी पर प्रकाश नेपाली ने बखूबी संगत की।
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आज पेश करेंगी शास्त्रीय संगीत
टैगोर थिएटर में तीन दिवसीय 11वें बृहस्पति संगीत समारोह के दूसरे दिन शनिवार को कानपुर की वोकलिस्ट डॉक्टर शालिनी वेद शास्त्रीय संगीत पेश करेंगी। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा।