फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salute to brave sikh man, father of hundred of girls

सेल्यूट टू सिख मैनः 106 लड़कियों के पिता कहलाते हैं और हौंसला भी गजब का

Tue, 21 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
salute to brave sikh man, father of hundred of girls
कई सौ लड़कियों का पिता डॉक्टर हरमिंदर सिंह
इस सिख व्यक्ति में इतना गजब का हौंसला है, जानकर आप भी इन्हें सलाम करेंगे। आज पैरेंटस के लिए एक या दो लड़की के पालना मुश्किल लगता है, लेकिन ये डॉक्टर 106 लड़कियों के पिता है। मोहाली के गांव खरड़ के रहने वाले डॉक्टर हरमिंदर सिंह इन लड़कियों को न सिर्फ पलाते हैं, बल्कि उन्हें पढ़ाते भी हैं और सेल्फ डेफेंस भी सिखाते हैं।
विज्ञापन


हरमिंदर सिंह खरड़ रंधावा रोड पर बनी ज्योति स्वरूप कन्या आसरा सोसायटी में रह रही 106 अनाथ लड़कियों की परवरिश कर रहे हैं। 2 साल से लेकर 22 साल तक की इन अनाथ लड़कियों की परवरिश व शिक्षा का सारा जिम्मा वही उठाते हैं। डॉ हरमिंदर सिंह बताते हैं कि सभी लड़कियां उन्हें पापा कह कर पुकारती हैं। रात को उन सभी के सो जाने के बाद ही वे घर जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब में आतंकवाद के दौरान अनाथ लड़कियों को सहारा देने के लिए उन्होंने एक संस्था ज्योति स्वरूप कन्या आसरा सोसायटी बनाई थी। 4 लड़कियों से शुरू हुई इस सोसायटी में दो साल में ही 12 लड़कियां आ गई थी। आज इसमें 106 लड़कियां हैं। रहने के लिए पहले किराये पर जगह ली गई थी, बाद में लोगों के सहयोग से उन्होंने तीन मंजिला इमारत बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्म रक्षा की ट्रेनिंग देते हैं, 5 की शादी कर चुके हैं

salute to brave sikh man, father of hundred of girls
आत्म रक्षा - फोटो : अमर उजाला
हरमिंदर सिंह बताते हैं कि सोसायटी में बच्चियों को पूरी देखभाल, सुरक्षा, पूर्ण शिक्षा और ट्रेनिंग सुविधा दी जाती है। शिक्षा पूरी होने पर इन लड़कियों का विवाह संस्था द्वारा ही किया जाता है। वे अब तक 5 लड़कियों को हाइर एजूकेशन दिलाकर उन्हें पैरों पर खड़ा करके उनकी शादी कर चुके हैं।

अब खरड़ के अनेक स्कूल व कॉलेज भी इन लड़कियों को शिक्षित करने में मदद करते हैं। लगभग तीन लाख रुपए प्रति महीना इन लड़कियों के रहन-सहन, खाने पीने व शिक्षा पर खर्च होता है। यह सब खर्च लोगों की सहायता से ही चलता है।

सरकार नहीं कर रही आर्थिक मदद
डॉक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि 2 साल पहले लड़कियों की लोहड़ी के एक प्रोग्राम में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी आए थे। स्वास्थ्य मंत्री को जब इस अनाथ कन्या सोसायटी के बारे में बताया गया तो उन्होंने इन सोसायटी को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की, लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी इन अनाथ लड़कियों के लिए पंजाब सरकार कोई आर्थिक मद्द नहीं की।

डॉक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व विधायक जत्थेदार उजागर सिंह बडाली भी इस आश्रम को आर्थिक मद्द देने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक यह राशि नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed