फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijan Shooting on Atari Border

रिलीज से पहले 'बजरंगी भाईजान' ने रच डाला इतिहास

Sun, 22 Feb 2015 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 22 Feb 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijan Shooting on Atari Border

सलमान खान और करीना कपूर की बहुचर्चित मूवी बजरंगी भाईजान ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच डाला है। हैरान न हों, यहां बात मूवी की कलेक्‍शन की नहीं, बल्कि मूवी की लोकेशन की हो रही है। क्योंकि मूवी की शूटिंग बेहद खास जगह पर होने जा रही है और वह है अटारी रेलवे स्टेशन। पहली बार किसी मूवी की शूटिंग उस स्थान पर हो रही है, जहां से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन भारत-पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होती है।

विज्ञापन


सलमान खान दो दिन अटारी सरहद की रेल जीरो लाइन पर शूटिंग कर चुके हैं। अब वे तरनतारन में इस रेलवे स्टेशन पर शूटिंग करने जाएंगे। बजरंगी भाईजान की रेलवे स्टेशन पर शूटिंग के लिए अभिनेता सलमान खान ने रेलवे विभाग के पास 53 लाख रुपये जमा करवाए हैं। अंतरराष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग के लिए पैसे एकमुश्त जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा अमृतसर रेलवे स्टेशन के असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर अशोक सलारिया ने किया। उन्होंने बताया कि रेलवे के खजाने में फिल्म यूनिट की तरफ से पैसे जमा करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में हैं सलमान, चल रही शूटिंग

Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijan Shooting on Atari Border

शनिवार को फिल्म के कुछ सीन अटारी रेलवे स्टेशन पर शूट किए गए। सोमवार को भी अटारी रेलवे स्टेशन पर शूटिंग होगी। सोमवार को करीना कपूर भी शूटिंग में शामिल हो सकती हैं।

फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे के बाद के रिश्तों पर बन रही है। कई सीन शुक्रवार को तरनतारन में शूट किए गए थे। पांच दिन की शूटिंग के लिए टीम पिछले पांच दिनों से अमृतसर में है।

सोमवार को अटारी रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तान से पहुंचने वाली समझौता एक्सप्रेस को कैमरे में कैद किया जाएगा। असली समझौता एक्सप्रेस फिल्म में दिखेगी। सूत्रों के अनुसार सलमान खान अमृतसर में ही हैं, जबकि करीना कपूर मुंबई में है।

पाकिस्तान जा रही ट्रेन पर फिल्माया सीन

Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijan Shooting on Atari Border

अंतरराष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान अटारी स्टेशन पर अपने साथियों के साथ मौजूद थे।

ट्रेन में बीस महिलाएं और 100 पुरुष मौजूद थे, जिनको फिल्म के दृश्य के बारे में समझाया गया। मुसाफिरों को ट्रेन में बैठाने का सीन शूट किया गया।

रेलगाड़ी में बैठे कैमरामैन उड़ रहे हेलीकॉप्टर को अपने कैमरों में कैद रहे थे। ट्रेन में बैठे यात्रियों को सीटों पर आराम से बैठने के लिए कहा गया था, ताकि शोर न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed