{"_id":"887463b37c61b8a8b5d9cd6e286818ad","slug":"sales-tax-checking-will-be-on-many-levels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स टैक्स भरने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स टैक्स भरने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
सेल्स टैक्स भरने से पहले व्यापारी यह खबर जरूर पढ़ लें और इस बार अपनी सेल्स टैक्स रिटर्न जरा सोच समझ कर भरें। क्योंकि इस बार आपका रिटर्न कई स्तरों पर क्रॉस चेक होगा। जरा भी मिसमैच होना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए सभी वार्ड केईटीओ को खास आदेश जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ में कुल 9 वार्ड हैं। वार्ड वाइज अलग-अलग ईटीओ तैनात किए गए हैं। एक ईटीओ केपास 1 हजार से 1200 तक रिटर्न फाइल होती है।
विज्ञापन
इन रिटर्न्स में से ईटीओ 200 से 300 को अपने लेवल पर चेक करेगा। टैक्स पेयर ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का कितना इस्तेमाल किया, वेल्यू एडीशन और परचेज पर कितना टैक्स दिया।
विज्ञापन
इन तीनों प्वाइंट्स को विशेष तौर पर देखा जाएगा। रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इसकेअलावा विभाग ने टॉप टैक्स अदा करने वालों को सम्मानित करने का फैसला भी लिया है।