फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary of pharmacy officer increased, 703 will get benefit

Chandigarh News: फार्मेसी ऑफिसर के वेतन में बढ़ोतरी, 703 अफसरों को मिलेगा लाभ

Thu, 17 Aug 2023 07:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Salary of pharmacy officer increased, 703 will get benefit
वेतनमान 35,400 से बढ़ाकर 39,900 किया, आदेश जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य की सरकारी संस्थाओं में कार्यरत फार्मेसी ऑफिसर के वेतनमान में बढ़ोतरी की है। सरकार ने फार्मेसी ऑफिसर का वेतनमान 35,400/ (पे बैंड 6) से बढ़ाकर 39,900/- (पे बैंड 6ए) कर दिया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस फैसले से प्रदेशभर के 703 फार्मेसी आफिसर को लाभ मिलेगा। हालांकि, विभाग में कुल 1085 स्वीकृत पद हैं।

एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल ने इस फैसले का स्वागत किया है और हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से फार्मेसी वर्ग पे बैंड 7 के लिए संघर्ष कर रहा था। इसके लिए 2019 में प्रदेश के फार्मेसी ऑफिसर नौ दिन के लिए हड़ताल की थी और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली थी। राज्य प्रधान ने उम्मीद जताई कि भविष्य में सरकार इस वर्ग को लंबित मांग पे बैंड 7 व पदोन्नति चैनल देकर सम्मान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed