फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salary of haryana government staff will be same pay scale of Punjab staff

हरियाणा के ढाई लाख कर्मियों को मिलेगा पंजाब के समान वेतनमान

Wed, 11 May 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
salary of haryana government staff will be same pay scale of Punjab staff
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के ढ़ाई लाख सरकारी कर्मियों को सरकार जल्द देगी बड़ा तोहफा। दअअसल हरियाणा की पुरानी सरकार के फैसलों को पलट रही सूबे की भाजपा सरकार अब प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की तैयारी कर रही है। यह खुलासा यहां हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने किया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने वित्त मंत्री से बातचीत कर यह जानकारी भी हासिल की है कि सूबे की सरकार पर यह फैसला लेने के बाद कितना बोझ आएगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरकार सैद्धांतिक तौर पर कर्मचारियों की इस मांग को लागू करने का मन बना चुकी है। अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने में जुटी भाजपा इस डेढ़ साल के कार्यकाल में की गई घोषणाओं को लेकर भी गंभीर है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी जल्द मुख्यमंत्री की अब तक की घोषणाओं पर किए गए अमल की रिपोर्ट मांग ली जाएगी। फिलहाल मंत्रियों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सभी मंत्रियों से विभाग के मुताबिक घोषणा-पत्र में किए गए वादों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। कुल 154 वादों को पूरा करने के लिए सरकार ने पांच साल का लक्ष्य भी तय कर दिया है। पूरे होने वाले वादों की घोषणा प्रदेश की गोल्डन जुबली 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर एक नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन


सांसद सैनी का मामला अनुशासन समिति में पहुंचा : सांसद राजकुमार सैनी की बयानबाजी का मामला भाजपा की राष्ट्रीय अनुशासन समिति तक पहुंच गया है। समिति के अध्यक्ष प्रो.गणेशीलाल ने इस संदर्भ में राजुकमार सैनी से फोन पर बातचीत कर स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ ही उन्हें ताकीद किया है कि वे भविष्य में ऐसा कोई बयान न दें, जिससे प्रदेश में शांति भंग का माहौल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकवे शिकायतों का मौका नहीं दिया : अपनी भड़ास निकालने को तैयार बैठे विधायकों को हरियाणा प्रभारी ने यह कहकर शांत करा दिया कि इस संदर्भ में वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस समय शिकवे शिकायत का माहौल नहीं है। सभी विधायक बजाए शिकायतों के इस काम में जुटें कि फील्ड में सरकार की छवि कैसे सुधारी जाए। बावजूद इसके कुछ विधायकों ने यह भड़ास निकाल ही दी कि फील्ड में मन माफिक अधिकारी लगने के बाद ही काम होंगे।


जाट आरक्षण पर रणनीति बनाने को कहा : हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के बाद गरमाई सियासत की पूरी जिम्मेदारी भाजपा कांग्रेस के खाते में डालने की तैयारी में है। अब इस पूरे प्रकरण में पूर्व सीएम हुड्डा पर किस तरह से हमला बोलना है इस बात की तैयारी करने के संकेत भी हरियाणा प्रभारी ने दिए हैं। इसके अलावा निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed