फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sakshi malik and may players not come to join national camp for asian games

एशियन गेम्सः नेशनल कैंप से गायब हुए पहलवान, साक्षी मलिक ने बताई वजह, गीता-बबीता चुप

Thu, 17 May 2018 11:39 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 17 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
sakshi malik and may players not come to join national camp for asian games
रेसलिंग चैंपियनशिप
एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए शुरू हुए नेशनल कैंप से कई पहलवान नदारद रहे। साक्षी मलिक ने तो वजह बताई, पर गीता-बबीता चुप हैं। कैंप के लिए चयनित 53 महिला पहलवानों में से 34 ने ही अभी तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। हरियाणा की ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक चोट के कारण कैंप से दूर हैं, वहीं फौगाट बहनें गीता, बबीता, रितु, संगीता बिना कोई कारण बताए कैंप से गायब हैं। चीफ कोच ने इसकी रिपोर्ट भारतीय कुश्ती संघ को भेज दी है।
विज्ञापन


ऐसे में गायब पहलवानों पर एशियन गेम्स के ट्रायल से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पहलवानों के बेहतर प्रदर्शन के बाद अगस्त में होने वाले एशियन गेम्स में उनसे काफी उम्मीदें हैं। एशियन गेम्स की तैयारी के लिए लखनऊ में 10 मई से नेशनल कैंप चल रहा है। कैंप के लिए देशभर की 53 महिला पहलवानों को चुना गया था। कैंप शुरू होने के तीन दिन बाद तक सभी को पहुंचना होता है। कई बड़ी पहलवान एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कैंप में नहीं पहुंची हैं और बिना कारण बताए गायब हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने गर्दन में चोट बता जल्द ही कैंप में शामिल होने के लिए चिट्ठी भेजी है। वहीं फौगाट बहनें भी कैंप से दूर हैं और उन्होंने कोई सूचना भी नहीं दी है। साथ ही 15 अन्य पहलवान ऐसी हैं जो अभी तक कैंप में नहीं पहुंची हैं, हालांकि कई पहलवानों ने 10 मई से परीक्षा शुरू होने या फिर बीमारी के कारण कैंप में नहीं आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल से बाहर होने का खतरा
अभी तक कैंप से गायब सभी महिला पहलवानों की रिपोर्ट चीफ कोच ने बुधवार को भारतीय कुश्ती संघ के पास भेजी है। भारतीय कुश्ती संघ के नियम के अनुसार नेशनल कैंप से गायब रहने वाले पहलवानों को अगली बड़ी चैंपियनशिप में नहीं खेलने देने के आदेश हैं। ऐसे में इन पहलवानों पर एशियन गेम्स के ट्रायल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।


लखनऊ में शुरू हुए नेशनल कैंप में अभी तक 53 में केवल 34 पहलवान पहुंची हैं। इनमें साक्षी मलिक ने चोट लगने के कारण इलाज कराने की बात कही है। वहीं गीता, बबीता, रितु, संगीता ने कोई सूचना नहीं दी है। ऐसी भी कई महिला पहलवान हैं, जिन्होंने परीक्षा या बीमारी के कारण अभी तक नहीं आ पाने की बात कही है। गायब पहलवानों की रिपोर्ट भारतीय कुश्ती संघ को भेज दी गई है।
- कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed